-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Five Main Reasons For Team Indias Defeat At Lords
IND vs ENG: टीम इंडिया की ये 5 गलतियां, अंग्रेजों की झोली में डाला लॉर्ड्स टेस्ट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टीम इंडिया को इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हराया। एक वक्त टीम इंडिया इस मुकाबले में बनी हुई थी। फिर तीसरे दिन के अंतिम सेशन के बाद इंग्लिश टीम ने मुकाबले में शानदार वापसी की।

लॉर्ड्स में टीम इंडिया के हार के प्रमुख कारण (फोटो- @ICC)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा चुका है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से शिकस्त दी। अब इंग्लिंश टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ टीम इंडिया से आगे है। तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया चौथे दिन ने तीसरे सेशन तक मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन जैसे ही टीम इंडिया ने बल्लेबाजी शुरु की मुकाबला धीरे-धीरे से इंग्लैंड की तरफ जाने लगा। अब सबसे बड़ा सवाल से टीम इंडिया ये आसान सा लग रहा मुकाबला हारी क्यों? आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।
आकाश दीप नाइट वॉचमैन क्यों बनाया?
चौथे दिन जब टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा तो ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करने के लिए आना था, लेकिन आकाश दीप को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया गया। आकाश दीप से ये उम्मीद की जा रही थी कि वो चौथे दिन का खेल बिना चौथा विकेट गवांए खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आकाश दीप को इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बना डाला। यदि उनकी जगह कोई बल्लेबाज होता तो अपना विकेट बचा के रखता और पांचवें दिन टीम इंडिया के खाते में 7 विकेट शेष होते।
शुभमन गिल की बल्लेबाजी
टीम इंडिया में हार की वजह कप्तान शुभमन की बल्लेबाजी भी रही। इस वक्त वो टीम इंडिया के कप्तान और सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में से एक हैं। उन्होंने एजबेस्टन और लीड्स टेस्ट में ऐसा करके भी दिखाया। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में 16 तो दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
अतिरिक्त रन पर भारी
टीम इंडिया की हार का प्रमुख कारण उसके द्वारा इंग्लिश टीम को दिए एक्सट्रा रन देना है। भारतीय टीम ने दोनों पारियों में कुल 63 अतिरिक्त रन के रूप में दिए। वहीं, इंग्लैंड टीम ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 रन दिए। टीम इंडिया मुकाबले को 22 रन से हारी। यही कारण है कि इंग्लिश टीम को इस मुकाबले में आसानी से जीत मिल गई।
पहली पारी के वो 4 विकेट
पहली पारी में इंग्लैंड ने इंडिया के सामने 387 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, टीम इंडिया ने भी अपनी पहली पारी में इतने ही 387 रन बनाए थे। लेकिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 400 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बना सकती थी। लेकिन भारत ने पहली पारी के दौरान आखिरी 4 विकेट सिर्फ 11 रन के अंदर गंवा दिए। कुल मिलाकर पहली पारी में टीम इंडिया में टेलेंडर्स ने रनों में योगदान न के बराबर दिया।
केएल राहुल फील्डिंग में फेल
लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक बड़ी गलती कर दी। राहुल ने इंग्लैंड की पारी के वक्त विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ का कैच छोड़ा। उस वक्त स्मिथ सिर्फ 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने फायदा उठाते हुए कुल 46 रन और जोड़े। जिसके बाद वो 51 रन बनाने में कामयाब हुए। जिससे इंग्लैंड ने पहली पारी में इंडिया के खिलाफ 387 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें: WTC Points Table में भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड की टीम टॉप-2 में पहुंची
ऋषभ पंत का रन आउट होना
पहली पारी में ऋषभ पंत का रन आउट होना भी टीम इंडिया की हार के प्रमुख कारणों में एक रहा। वो पहली पारी में 74 रन बनाकर केएल राहुल का शतक लगवाने के चक्कर में रन आउट हो गए। वो चाहते तो अपना शतक आराम से पूरा कर सकते थे, लेकिन ऐसा न हो सका। इससे टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड में काफी नुकसान हुआ।
Five main reasons for team indias defeat at lords
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














