- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Ind Vs Nz Final Abhishek Sharma Shivam Dube Lucky Bat
उधारी के बैट ने वर्ल्ड कप फाइनल में किया चमत्कार, अभिषेक शर्मा ने बताया रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी का राज
Abhishek Sharma Lucky Bat: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में खुद का नहीं, बल्कि अपने एक टीममेट का बल्ला इस्तेमाल किया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma News: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष कर रहे इस युवा बल्लेबाज ने सबसे बड़े मंच पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की।
रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाए। अपनी तेजतर्रार पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े। अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बन गया। साथ ही यह T20 World Cup के इतिहास की संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी भी रही।
शिवम दुबे के बल्ले ने किया चमत्कार
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 96 रन जोड़ दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इस आक्रामक शुरुआत ने भारतीय टीम के बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL से टक्कर लेने निकले PSL पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्यों बढ़ रही हैं पाकिस्तान की मुश्किलें?
गुरुग्राम की इस सोसाइटी में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की दबकर मौत, इलाके में मची चीख-पुकार
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, ओम बिरला सदन में रखेंगे अपनी बात?
फाइनल में अभिषेक शर्मा ने अपना नहीं बल्कि ऑलराउंडर शिवम दुबे का बल्ला इस्तेमाल किया था। मैच के बाद उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि फाइनल की सुबह उन्होंने कुछ अलग आजमाने का फैसला किया था। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने दुबे के बल्ले से बल्लेबाजी की और इसके लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें लगा कि कुछ नया ट्राई करना चाहिए। उस समय शुभमन गिल टीम में नहीं थे, इसलिए उन्होंने शिवम दुबे से उनका बल्ला ले लिया।
पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा बल्ला
हालांकि, अभिषेक शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट शुरुआत में अच्छा नहीं रहा था। शुरुआती तीन पारियों में वह शून्य पर आउट हो गए थे और इसके बाद भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। ऐसे में उनकी काफी आलोचना हुई। लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा।
यह भी पढे़ं- अभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम के साथियों का भरोसा उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और ऐसे समय में आसपास के लोगों का समर्थन बहुत मायने रखता है। जब वह रन नहीं बना पा रहे थे, तब भी टीम के सभी खिलाड़ी उन पर भरोसा जता रहे थे और कहते थे कि वह जरूर अच्छा करेंगे।
T20 world cup 2026 ind vs nz final abhishek sharma shivam dube lucky bat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए नासिक को 306 करोड़ की केंद्रीय निधि, सड़क व पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी
Mar 10, 2026 | 10:34 AMपायलट की गलती से हुआ विमान हादसा! अजित पवार प्लेन कैश मामले में VSR कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 10:32 AMसामना में बड़ा दावा: राष्ट्रपति अपमान के नाम पर चुनावी प्रोपगेंडा कर रही बीजेपी, बंगाल में ममता की जीत तय
Mar 10, 2026 | 10:31 AMThe Kerala story 2 Collection: द केरला स्टोरी 2 ने 11वें दिन दिखाई मजबूती, बजट निकालकर पहुंची मुनाफे के करीब
Mar 10, 2026 | 10:31 AMऑफिस में घंटों बैठने से बढ़ रहा है पीठ और कमर दर्द? इस 1 योगासन से मिलेगी तुरंत राहत
Mar 10, 2026 | 10:31 AM‘पापा की शादी रुकवा दो’, यूपी में 55 साल के पिता को चढ़ा 7वीं शादी का खुमार, बेटे ने थाने में लगाई गुहार
Mar 10, 2026 | 10:26 AMजल परियोजनाओं के लिए नासिक मनपा का बड़ा वित्तीय कदम, देवेंद्र फडणवीस ने घंटानाद कर की ग्रीन बॉन्ड की शुरुआत
Mar 10, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














