जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा ईशांत शर्मा का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले...

इंग्लैंड में भारत के लिए इंग्लिश टीम के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 49 विकेट लिए हैं। वो इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा ईशांत शर्मा का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले...
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। अब इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम है।

जसप्रीत बुमराह ने ईशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। जसप्रीत बुमराह ने 10 मैचों में ही 49 विकेट लिए। वहीं ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 14 मैचों में 48 विकेट चटकाए थे। अब इंग्लैंड में बुमराह के नाम ईशांत शर्मा से ज्यादा विकेट हो गया है। उन्होंने क्रिस वोक्स को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

बुमराह ने लॉर्ड्स में चटकाए 7 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच के पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में बुमराह को शुरू में विकेट नहीं मिला। चौथे दिन के आखिरी सेशन में बुमराह ने पहले ब्राइडन कार्स को बोल्ड किया। उसके बाद 58वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने क्रिस वोक्स को आउट किया। कार्स ने दूसरी पारी में 1 रन बनाए। वहीं वोक्स ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए।

इंग्लैंड में इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

स्थान खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
1. जसप्रीत बुमराह 10 49 5/64
2. ईशांत शर्मा 14 48 7/74
3. कपिल देव 13 43 5/125
4. अनिल कुंबले 10 36 4/66
5. बिशन सिंह बेदी 12 35 6/226

ईशांत शर्मा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट नवंबर 2021 में खेला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 48 बल्लेबाज़ों को आउट किया। इंग्लैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में रहा, जब उन्होंने 74 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

हालांकि, इंग्लैंड में भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भी ईशांत शर्मा के नाम है। इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट खेलने के अलावा, उन्होंने वहां न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक टेस्ट खेला था। यह मैच जून 2021 में साउथैम्प्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल था, जिसमें ईशांत ने कुल 3 विकेट लिए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com