- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Says About Test Cricket Its Very Challenging And Draining
टेस्ट क्रिकेट थका देने वाला है…संन्यास के बाद ये क्या बोल गए रोहित शर्मा? देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Rohit Sharma on Test Cricket: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कहा कि यह फॉर्मेट चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला है लेकिन उन्होंने खुद को उसके अनुसार तैयार किया था।

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma on Test Cricket: भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रोहित के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट का चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला है।
रोहित शर्मा ने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 टेस्ट मैच में 40.58 की औसत से 4301 रन बनाए। उन्होंने इससे एक साल पहले टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। अब रोहित शर्मा सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते दिखाई देंगे।
टेस्ट क्रिकेट के बारे में रोहित शर्मा ने क्या कहा?
टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा यह फॉर्मेट चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला है लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी पर ध्यान देकर खुद को टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार किया।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: मानव-सुंदर के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
रोहित ने यहां एक CEAT के एक इवेंट के दौरान कहा कि यह ऐसी चीज है जिसके लिए आपको तैयारी करनी होती है, क्योंकि इस खेल में आपको लंबे समय तक मैदान पर रहना होता है विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में, जिसमें आपको पांच दिन तक खेलना होता है। मानसिक रूप से यह बहुत चुनौतीपूर्ण होता है और थका देने वाला भी खेल है। लेकिन सभी क्रिकेटर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए ही बड़े हुए हैं।
Rohit Sharma on test Cricket : "Test Cricket is mentally very challenging and draining" Rohit Sharma's full speech from today's event of CEATtyres.❤️ pic.twitter.com/FG9Vz0Bvi5 — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 25, 2025
उन्होंने कहा कि जब हम प्रतिस्पर्धी स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, यहां तक कि मुंबई में भी क्लब क्रिकेट के (मैच) दो दिन (या) तीन दिन तक चलते हैं, इस तरह से हम छोटी उम्र से ही इसके लिए तैयार रहते हैं। इससे आपके सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करना थोड़ा आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Dream11 के बाद टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा किसका नाम? देखें रेस में कौन-कौन है शामिल
रोहित ने कहा कि सभी युवा खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में अच्छी तैयारी के महत्व को नहीं समझते हैं, लेकिन वे धीरे-धीरे इसका महत्व समझने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप बहुत छोटे होते हैं, तो आप तैयारी के महत्व को नहीं समझते। लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, आपको समझ आता है कि यह आपको एक प्रकार का अनुशासन देता है जिसकी खेल में मांग होती है, इसलिए इसकी शुरुआत तैयारी से होती है, यह समझने से कि आपको वास्तव में क्या करने की जरूरत है।
इस फॉर्मेट में एकाग्रता सबसे जरूरी होती है
रोहित ने कहा कि जब आप सबसे लंबे प्रारूप में खेल रहे होते हैं तो इसमें काफी कुछ करना पड़ता है और एकाग्रता ही सबसे महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि आप बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होते हैं और उसके लिए मानसिक रूप से तरोताजा होना जरूरी है। बहुत सारा काम पर्दे के पीछे से शुरू होता है। जैसा कि मैंने कहा, तैयारी में। आप मैदान पर लंबे समय तक टिके रहने के लिए खुद को तैयार करते हैं।
रोहित ने कहा कि उनके लिए भी यह कोई अलग बात नहीं रही और समय के साथ उन्होंने खुद को तैयार करने के लिए अभ्यास को अधिक समय देना शुरू कर दिया। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ, जब मैंने मुंबई के लिए खेलना शुरू किया और फिर भारत के लिए खेलने लगा। मेरा ध्यान और समय इस बात पर केंद्रित था कि मैं मैच से पहले कैसे तैयारी करता हूं। (भाषा इनपुट के साथ)
Rohit sharma says about test cricket its very challenging and draining
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के कपालेश्वर मंदिर भूमि विवाद में नया मोड़, भ्रष्टाचार के आरोप हुए खारिज
Jun 08, 2026 | 05:10 PMINDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति
Jun 08, 2026 | 05:08 PMमीरा-भाईंदर: 20 साल पुराने विवादित धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, पुलिस बंदोबस्त में मनपा की बड़ी कार्रवाई
Jun 08, 2026 | 05:03 PMएक जोड़ी चप्पल से खुली हत्या की गुत्थी, युवक का दोस्त ही निकला कातिल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Jun 08, 2026 | 04:51 PMयुवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुई Kangana Ranaut, तारीफ कर कहा- ‘अब वर्ल्ड कप की बारी’
Jun 08, 2026 | 04:50 PMसागर को बड़ी रेल सौगात: अब नागपुर होते हुए हैदराबाद तक चलेगी सीधी ट्रेन, दक्षिण भारत से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Jun 08, 2026 | 04:50 PMMantra For Success : सुबह जागते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में मिलेगी सफलता
Jun 08, 2026 | 04:48 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














