-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- North Korea Kim Jong Un Nuclear Plan 2030 Daughter Kim Ju Ae Successor
किम जोंग उन का एटमी प्लान 2030, बेटी बन सकती है नॉर्थ कोरिया की वारिस?
- Written By: प्रिया सिंह
North Korea: किम जोंग उन अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को तेजी से बढ़ा रहे हैं, जो 2030 तक 200 वॉरहेड हो सकता है। एयरफोर्स डे पर बेटी किम जू ऐ की उपस्थिति ने उन्हें वारिस बनाने की अटकलों को हवा दी है।

किम जोंग उन और उनकी बेटी बेटी किम जू ऐ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kim Ju Ae North Korea Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में एयरफोर्स डे के मौके पर अपने देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आधुनिक हथियारों की नुमाइश की, बल्कि अपने एटामिक प्रोग्राम 2030 की झलक भी दी। अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि अगर यह रफ्तार बनी रही तो आने वाले वर्षों में उत्तर कोरिया दुनिया के लिए एक बड़ा परमाणु खतरा बन सकता है। इन सबके बीच, किम की बेटी की सार्वजनिक उपस्थिति ने उन्हें भविष्य का वारिस बनाए जाने की चर्चा को जन्म दिया है।
किम जोंग का ‘एटमी प्लान 2030’
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता को अभूतपूर्व तरीके से बढ़ा रहा है। वर्तमान में उत्तर कोरिया के पास लगभग 50 परमाणु वॉरहेड तैयार होने का अनुमान है। यह माना जा रहा है कि अगर किम जोंग उन इसी गति से नए रिएक्टर और यूरेनियम संयंत्रों के माध्यम से अपना एटमी उत्पादन जारी रखते हैं, तो 2030 तक उनके बेड़े में परमाणु वॉरहेड की संख्या 200 पार कर जाएगी।
किम जोंग उन ने हाल ही में एयरफोर्स डे के अवसर पर अपनी वायु सेना को “नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां” देने की बात की, जिसमें “नए सामरिक सैन्य संपत्ति” भी शामिल हैं। उत्तर कोरियाई संदर्भ में ‘सामरिक’ (Strategic) शब्द का उपयोग अक्सर परमाणु हथियारों से जुड़ी प्रणालियों के लिए किया जाता है, जिससे उनके परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने के इरादे स्पष्ट होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Iran Nuclear Talks: ईरान ने जेडी वेंस के दावे को नकारा, कहा- परमाणु निरीक्षण की नहीं दी कोई अनुमति
US Iran Deal: डील मास्टर डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने ऐतिहासिक शांति समझौते में कैसे दी बड़ी मात, जानें कुछ जरूरी
US Iran War: अमेरिका ईरान वार के बाद ईरान को मिला होर्मुज का कंट्रोल, अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट
एयरफोर्स डे पर हथियारों की नुमाइश और आधुनिकीकरण पर जोर
सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर कोरिया कोई मौका नहीं छोड़ता और 80वें एयरफोर्स डे पर यह साफ दिखा। किम जोंग उन के आदेश पर एक से बढ़कर एक फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी, जिसने दुनिया को उनकी बढ़ती हुई सैन्य ताकत का अहसास कराया। इस मौके पर पहली बार महिला पायलटों ने भी आसमान में करतब दिखाए, जो उत्तर कोरियाई वायु सेना में एक नया कदम है।
हालांकि, उत्तर कोरिया के लड़ाकू बेड़े में मिग-29, Su-25 जैसे पुराने फाइटर जेट्स शामिल हैं, पर किम की सरकार अब आधुनिक तकनीक को हासिल करने पर ध्यान दे रही है। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद, उत्तर कोरिया कथित तौर पर रूस से SU-27 और MIG-27 जैसे उन्नत विमानों की खरीद की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, उनका ध्यान AEW&C विमान (एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल) और UAV (मानव रहित हवाई वाहन) पर भी बढ़ा है, जो उनकी सैन्य ताकत को आधुनिक बनाने की इच्छा को दर्शाता है।
किम की बेटी किम जू ऐ: क्या बनेंगी नॉर्थ कोरिया की ‘क्वीन’?
उत्तर कोरिया में इस समय एक और बड़ी चर्चा चल रही है और वह है किम जोंग उन के उत्तराधिकारी को लेकर। एयरफोर्स डे के कार्यक्रम में पहली बार किम की बेटी किम जू ऐ ने सेना के किसी प्रोग्राम में शिरकत की। उनकी यह सार्वजनिक उपस्थिति एक बड़ा संकेत मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किम जोंग उन जल्द ही अपनी बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: डील, दोस्ती और डिनर…30 घंटे भारत में रहेंगे पुतिन, रक्षा से व्यापार तक बड़े फैसलों का सुपर शेड्यूल
सैन्य कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी से दुनिया में यह कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर कोरिया की कमान आगे चलकर किम परिवार की अगली पीढ़ी के हाथ में जा सकती है। यह घटनाक्रम न केवल उत्तर कोरिया की घरेलू राजनीति के लिए, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। उत्तर कोरिया की बढ़ती परमाणु क्षमता और संभावित उत्तराधिकार की ये खबरें अमेरिका समेत कई देशों के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं।
North korea kim jong un nuclear plan 2030 daughter kim ju ae successor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














