-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa 2nd Odi Match Pitch Report
रायपुर में बदलेगा खेल! गेंदबाज या बल्लेबाज, किसका सिक्का चलेगा, जानिए क्या कहता है पिच का मिजाज?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: भारत ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें 3 दिसंबर को दूसरा मुकाबला खेलेंगी, जहां भारत बढ़त मजबूत करने उतरेगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa 2nd ODI Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज अब अपने दूसरे मुकाबले में प्रवेश कर रही है। यह मैच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी, जहां विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जमाया था। वहीं कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। ऐसे में दूसरा मुकाबला भारत के लिए सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतकर वापसी करने की पूरी कोशिश करेगा।
रायपुर की पिच कैसी रहेगी?
रायपुर की पिच को अब तक ऐसी सतह माना गया है जहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलता है। पारी की शुरुआत में इस पिच पर बल्लेबाजों को खासा फायदा मिलता है। गेंद बल्ले पर अच्छी उछाल के साथ आती है, जिससे पावरप्ले में तेज रन बनने की संभावना रहती है।
हालांकि, जैसे-जैसे ओवर्स आगे बढ़ते हैं, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। गेंद रुककर आने लगती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। यही कारण है कि यहां के मैच अक्सर संतुलित रहते हैं। अब नजरें रहेंगी कि दूसरा वनडे किस तरह का व्यवहार दिखाता है। क्या पिच फिर बल्लेबाजों को मदद देगी या स्पिनर्स का दबदबा रहेगा?
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे की पिच पर किसका बजेगा डंका? बल्लेबाज उड़ाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
रायपुर में भारत का रिकॉर्ड
रायपुर क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है और वह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2023 में हुआ था। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन पर ढेर हो गई थी। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारतीय जीत की राह आसान कर दी थी।
जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 20.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैच के आधार पर पहली पारी का औसत स्कोर 108 और दूसरी पारी का 111 माना गया है। पिछले मैच के प्रदर्शन को देखें तो रायपुर की पिच कम स्कोरिंग ट्रैक साबित हुई थी, लेकिन इस बार की परिस्थितियाँ कुछ अलग भी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदलुकर के सामने नहीं टिक पाया 23 करोड़ का खिलाड़ी, गोवा ने मध्य प्रदेश को चटाई धूल
क्या बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
टीम इंडिया ने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। रांची में ऋतुराज गायकवाड को चौथे नंबर पर भेजा गया था, लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है।
India vs south africa 2nd odi match pitch report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण में शिक्षिका की हत्या कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 2 को पकड़ा
Jul 23, 2026 | 02:22 PMपाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
Jul 23, 2026 | 02:21 PMKSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM














