सर्दियों में तेजी से घटेगा आपका वजन, बस अपनाएं ये आसान और खास देसी नुस्खे

Home Remedies For Weight loss: वजन बढ़ने से हमारे शरीर में सुस्तीपन ज्यादा होता है औऱ हम कम एक्टिव बनते है। अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान है तो अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें।
फैट बर्निंग टिप्स
फैट बर्निंग टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Natural Fat Burn Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है तो वहीं पर खानपान में बदलाव भी हो जाता है। ठंडे तापमान में किसी का भी घर से बाहर निकलने का मन नहीं होता है। लोग चाय के साथ गर्मागर्म पकोड़े और तली-भुनी चीजों का सेवन करने लगते है। इस मौसम में लोग खाने में तो बदलाव करते ही है एक्सरसाइज और योग भी नहीं करते है। इस वजह से लोगों का वजन बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने से हमारे शरीर में सुस्तीपन ज्यादा होता है औऱ हम कम एक्टिव बनते है। अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान है तो अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते है तो शरीर को हेल्दी बनाती है।

अनहेल्दी चीजें खाने से बढ़ता है वजन

सर्दियों में अगर आप एक्टिविटी कम करते है और खाने में अनहेल्दी चीजें लेते है तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। सर्दियों में लोग ज्यादा समय रजाई में बिताना पसंद करते है। इस वजह से कम कैलोरी बर्न होती है। रात में भारी खाना, तला-भुना और अधिक तेल-घी का सेवन वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा कुकीज जैसी चीजों को खाने से शरीर में फैट जमा होता है। इसके लिए आप खाने में हेल्दी चीजों को खाएं और कुछ समय एक्सरसाइज जरूर करें।

सर्दियों में वजन कम करने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

1- डेली रूटीन में आप खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यहां गुनगुना या गर्म पानी पीने से शरीर में जमे सारे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाते है। टॉक्सिन को खत्म करने के साथ ही पाचन भी आपका बेहतर होता है। इसके लिए आप रोज सुबह 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं ये वजन घटाता है।

2-सुबह के समय धूप लेना सही होता है। इसके लिए आप कम से कम 10 से 15 मिनट धूप जरूर लें इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है। जो शरीर में मेटाबॉलिज्म लेवल को अच्छा करता है। इससे आपके शरीर का वजन घटने लगता है।

3- आप वजन घटाने के लिए सर्दियों के मौसम में ग्रीन टी पी सकते है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन फैट को जल्दी तोड़ते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं इस चाय से शरीर को फायदा मिलता है।

4- वजन घटाने के लिए आपको डाइट बैलेंस्ड रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप डाइट में फल, सब्जियां और दालें शामिल करें। वहीं पर गेहूं, दाल, सलाद, सूप सर्दियों में वजन घटाने में मदद करते है।

5- अगर आप सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है तो शहद और नींबू को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू और 1 से 2 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पिएं। इसमें शामिल नींबू का विटामिन C फैट ऑक्सीडेशन तेज करता है और शहद शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है।

6-काली मिर्च में पाइपरिन नाम का तत्व होता है, जो फैट को कम करने में मदद करता है। इसके लिए खाने में थोड़ी सी काली मिर्च जरूर डालें।

7- वजन को कम करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करना जरूरी होता है। एलोवेरा जूस मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है और पाचन प्रक्रिया को सुधारता है। इस जूसे से फैट तेजी से घटता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com