-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Return Home To Grand Welcome From His Childhood Friends Video Viral
रोहित शर्मा के दोस्तों ने गजब अंदाज में किया वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का स्वागत, गोद में उठाकर किया डांस- देखें वीडियो
- Written By: मृणाल पाठक
रोहित शर्मा विक्ट्री परेड और वानखेड़े मैदान में फैंस के साथ जमकर जश्न मनाया। उसके बाद जब वह घर गए, तब उनके बचपन के दोस्त उनके इंतजार में उनके घर के बाहर खड़े थे। जैसे ही रोहित की एंट्री हुई वैसे ही उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का शानदार अंदाज में स्वागत किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा का दोस्तों ने किया स्वागत (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा 4 जुलाई को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ भारत लौट आए हैं। जहां उनका धूमधाम से स्वागत हुआ। उन्होंने अपनी टीम के साथ विक्ट्री परेड में भाग लिया और फैंस के साथ अपनी इस जीत का जश्न मनाया। उसके बाद वह घर लौटे जहां उनके बचपन के दोस्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।
दरअसल, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के साथ विक्ट्री परेड में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने लाखों फैंस के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया। उसके बाद वह वानखेड़े स्टेडियम गए, जहां टीम का सम्मान समारोह रखा गया था। वहां भी टीम ने फैंस के साथ शानदार जश्न मनाया और फिर जीत का पुरस्कार लेकर सभी खिलाड़ी अपने अपने घर के लिए रवाना हो गए। रोहित भी घर के लिए लौट गए. जहां उनके दोस्त उनका इंतजार कर रहे थे।
VIDEO OF THE DAY. ❤️ – Captain Rohit Sharma’s childhood friends gave him a grand welcome after won T20 World Cup Trophy at Mumbai. 🥹🏆pic.twitter.com/WLqN7ovN8w — Tanuj Singh (@ImTanujSingh) July 5, 2024
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित के दोस्त उनके रेजिडेंस के बाहर उनका भव्य स्वागत करते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले रोहित को देखकर उन सभी ने सैल्यूट किया। उसके बाद रोहित के ट्रॉफी लेने वाले वॉक को उनके दोस्तों ने कॉपी करके उन्हें गोद में उठा लिया और उनके साथ जश्न मनाने लगे।
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम के विक्ट्री परेड में कई फैंस की बिगड़ी तबीयत, 11 लोग पहुंचे अस्पताल
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद भारतीय कप्तान ने उनका अभिवादन किया और उनके समर्थन को स्वीकार किया करते हुए उन्हें हाथ भी दिखाया।
Madness outside our captains house. Rohit Sharma deserves everything. pic.twitter.com/9PSguUT4rE — R A T N I S H (@LoyalSachinFan) July 5, 2024
बता दें कि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 8 मैचों में 36.71 की औसत और 156.70 की एवरेज से 3 अर्धशतक सहित 257 रन बनाए। साथ ही उन्होंने खिताब जीतने के बाद टी20I से संन्यास की का ऐलान भी कर दिया है। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि कप्तान के रूप में ट्रॉफी जीतने के अलावा प्रारूप में अपने करियर को समाप्त करने
Rohit sharma return home to grand welcome from his childhood friends video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवपुरी में बनेगी मिसाइलें, ₹2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास; 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 06, 2026 | 09:43 AM6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं
Jul 06, 2026 | 09:38 AMपाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
Jul 06, 2026 | 09:33 AMRoti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत
Jul 06, 2026 | 09:32 AMCristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
Jul 06, 2026 | 09:25 AMShare Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Jul 06, 2026 | 09:24 AMसागर: मां ने एक माह की मासूम बच्ची को नाले में फेंका, लोगों ने बचाई जान, प्रेमी के ना अपनाने से नाराज है महिला
Jul 06, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














