-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 11 Fans Taken To Hospital After Join Team India Victory Parade In Mumbai
भारतीय टीम के विक्ट्री परेड में कई फैंस की बिगड़ी तबीयत, 11 लोग पहुंचे अस्पताल
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में विक्ट्री परेड में लाखों की संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ी। जिसकी वजह से कई फैंस को मामूली चोट आ गई। साथ ही कई लोग बेहोश भी हो गए, जिसकी वजह से कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टीम इंडिया का विक्ट्री परेड (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीतने का जश्न मुंबई में फैंस के बीच जमकर मनाया। भारतीय टीम के साथ जश्न मनाने के लिए लाखों की संख्या में फैंस मुंबई के सड़कों पर उतर आए। इस भीड़ की वजह से कई लोगों को मामूली चोट भी आई है। जबकि कम से कम 11 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं कई लोग बेहोश भी हो गए।
भीड़ में चोटिल होने के साथ सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या की शिकायत वाले नौ लोगों को जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेजे ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के डीन ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि एक प्रशंसक को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक अन्य व्यक्ति को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उपचार के बाद उसे भी घर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली के डांस ने मचाया तहलका, ढोल पर जमकर थिरकाए पैर- देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
मरीन ड्राइव में बृहस्पतिवार की शाम भारतीय क्रिकेट टीम का विजय जुलूस देखने हजारों प्रशंसक उमड़े। पुलिस ने एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया और मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने विजय जुलूस के दौरान भीड़ पर नियंत्रण और बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस बल की सराहना की।
फनसालकर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘आज बारिश के बीच मरीन ड्राइव पर विशेष भीड़ प्रबंधन के लिए मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों की विशेष सराहना।” उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘हमने सुनिश्चित किया कि यह हमारे विजेता और प्रशंसकों के लिए एक खास पल बना रहे। साथ ही मुंबई के लोगों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद। हमने मिलकर इसे संभव बनाया है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
11 fans taken to hospital after join team india victory parade in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2: अंगूरी भाभी की एंट्री से लॉक अप 2 बनेगा युद्ध का मैदान, आते ही गोविंदा की बीवी से ले लिया पंगा
Jul 06, 2026 | 10:59 AMझारखंड एनकाउंटर: रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, 60 कारतूस और 4 पिस्तौल बरामद
Jul 06, 2026 | 10:57 AMतीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर
Jul 06, 2026 | 10:57 AMउठ जाइए महाराज… दादरी की रैली के बाद अखिलेश यादव ने टेके घुटने? यूपी में ओपी राजभर के दावे से मचा बवाल
Jul 06, 2026 | 10:49 AMआफत की बारिश, मुंबई बन गया हादसों का शहर, तबाही के 6 दिन और 10 से ज्यादा मौतें, प्रशासन पर उठा गंभीर सवाल
Jul 06, 2026 | 10:48 AMMP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! CMO से लेकर संभागों तक होगी अफसरों की नई तैनाती, 31 अगस्त से पहले फैसला
Jul 06, 2026 | 10:44 AMअली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क
Jul 06, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














