Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले।
share market opening bell 29th july 2026
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Updated on

Share Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमावर, 6 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेड की शुरुआत में बीएसई संसेक्स 313.32 अंक या 0.40 प्रतिशत की उछाल के साथ 78,077.23 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 82.20 अंक या 0.34 फीसदी चढ़कर 24,353.05 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंक शेयरों ने किया। जहां बैंकों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मीडिकैप इंडेक्स में तेजी है, जबकि स्मॉलकैप में हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, लार्जकैप शेयरों में मामूली बढ़त नजर आ रही है। बीएसई इंडिया डिफेंट इंडेक्स में 100 से अधिक अंकों की तेजी है। ऑटो इंडेक्स हल्की तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है। बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक उछाल बनी हुई है।

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • BEL-  भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • HDFCBANK- एचडीएफसी बैंक
  • AXISBANK- एक्सिस बैंक
  • ICICIBANK- आईसीआईसीआई बैंक
  • BHARTIARTL- भारती एयरटेल

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • KOTAKBANK- कोटक बैंक
  • BAJAJFINSV- बाजाज फिनसर्व
  • TCS- टीसीएस
  • POWERGRID- पावरग्रीड
  • ITC- आईटीसी

रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी में सबसे अधिक करीब 8 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG जैसे इंडेक्स में भी अच्छी उछाल दर्ज की गई। कैपिटल गुड्स में सबसे अधिक -2.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा पावर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी गिरावट रही।

दुनिया के अन्य शेयर बाजारों का हाल

दुनिया की अन्य शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। टोक्यो, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय अवकाश के चलते शुक्रवार के सत्र में बंद थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) शुक्रवार के सत्र में शुद्ध खरीदार थे। इस दौरान उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,953.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसके अतिरिक्त, कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71.74 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।

निफ्टी को लेकर एक्सपर्ट की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी ने 24200 के क्रूशियल रेसिसटेंस को पार कर लिया है। निफ्टी ने इस रुकावट को पार जरूर किया है लेकिन मजबूती का अभाव नजर आ रहा है। बाजार का मोमेंटम पॉजिटिव है। टेक्निकल आधार पर निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट 24050 पर है जबकि रेसिसटेंस 24600 पर दिख रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com