

How Many Rotis Should You Eat in a Day: रोटी हमारे खाने का वह हिस्सा है, जिसके बिना खाना अधूरा लगता है। चाहे दाल हो या कोई सब्जी, रोटी के बिना खाने का मजा नहीं आता। कई बार लोग स्वाद के लिए या फिर दाल-सब्जी अच्छी लगती है, तो बहुत ज्यादा रोटियां खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए? हाँ, बहुत ज़्यादा रोटियां खाना नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि यह कुछ हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है कि रोटी किस आटे से बनाई गई है। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए।
रोटी में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व काफी मात्रा में होते हैं। साथ ही रोटी खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसमें नमक, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है।
गेहूं के आटे से बनी रोटी में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो बहुत ज्यादा रोटी खाने से बचें।
गेहूं की रोटी ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
गेहूं में ग्लूटेन नाम का प्रोटीन होता है, जिससे कई लोगों को गैस, पेट फूलना, भारीपन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। रात में बहुत ज्यादा रोटी खाने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
अगर आप सिर्फ रोटी पर निर्भर रहते हैं और सब्जियां, फल या पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में फाइबर की कमी हो सकती है। इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।