-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Reaches 100 Catches In Odi Cricket
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने पूरा किया कैच का ‘शतक’, वनडे क्रिकेट में हासिल किया खास मुकाम
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार फील्डिंग दिखाते हुए दो बेहतरीन कैच लपके। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम की है।

श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद के साथ-साथ अपनी शानदार फील्डिंग से भी सबका दिल जीत लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रनों पर सिमट गई। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया और फील्डर्स ने उनका बेहतरीन साथ निभाया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की चुस्त फील्डिंग ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
रोहित शर्मा ने पूरा किया वनडे में 100 कैच का शतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सिडनी वनडे में एक खास माइलस्टोन हासिल किया। उन्होंने मैच में दो शानदार कैच लपकते हुए वनडे करियर में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। रोहित ने पहला कैच हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल ओवेन का लिया, जो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर नाथन एलिस को भी पवेलियन की राह दिखाई, जो 16 रन बनाकर चलते बने। इन दो कैचों के साथ रोहित ने अपने नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर ली।
Milestone unlocked 🔓 Rohit Sharma completes his 100th catch in ODIs 🙌#TeamIndia | @ImRo45 pic.twitter.com/OORJncEFJI — BCCI (@BCCI) October 25, 2025
दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 100 या उससे अधिक कैच लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जिन पांच भारतीयों ने यह कारनामा किया है, उनमें विराट कोहली, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुरेश रैना शामिल हैं। इस रिकॉर्ड के साथ रोहित ने खुद को देश के बेहतरीन फील्डर्स की कतार में शामिल कर लिया है।
IND vs AUS 3rd ODI Live Updates
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
विराट कोहली ने जैक कैलिस को पीछे छोड़ा
इस मुकाबले में विराट कोहली ने भी फील्डिंग में कमाल दिखाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली के कैच पकड़कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली के अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 339 कैच हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस (338 कैच) को पीछे छोड़ दिया। कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं और उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में की जा रही है।
ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे से टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, श्रेयस अय्यर बुरी तरह हुए चोटिल
फील्डिंग बनी भारत की सबसे बड़ी ताकत
सिडनी वनडे में भारतीय गेंदबाजों के साथ फील्डर्स ने भी शानदार तालमेल दिखाया। कोहली, रोहित और अय्यर की फुर्तीली फील्डिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन चुराने का ज्यादा मौका नहीं दिया। भले ही सीरीज पहले ही हाथ से निकल चुकी थी, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी फील्डिंग से साबित कर दिया कि वह किसी भी स्थिति में वापसी कर सकती है।
Rohit sharma reaches 100 catches in odi cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














