रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को शुरू में ही दो जीवनदान मिला लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके। महज चार गेंदों के अंदर ही रोहित शर्मा को दो बार जीवनदान मिला। रोहित शर्मा का दो कैच छूटा। पहला कैच कूपर कॉनली और उसके बाद मार्नस लाबुशेन ने छोड़ा। हालांकि लाबुशेन का कैच काफी कठिन है।
रोहित का कैच पहली बार दूसरी ओवर के तीसरी गेंद पर छूटा। यह ओवर नाथन एलिस डाल रहे थे। रोहित ने कट किया और गेंद कूपर कॉनली के पास चली गई। कूपर प्वाइंट पर खड़े थे लेकिन वो कैच लेने में सफल नहीं रहे। रोहित इस समय 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
Rohit Sharma has been put down twice in just 3 overs. #INDVsAUS pic.twitter.com/U8GM8q7Qyv — AI_SportsTalk (@DilPrabhat88) March 4, 2025
दूसरा मौका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आया। तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने गेंद को ऑफ के बाहर फुल और वाइड फेंका और रोहित ने कवर्स के ऊपर से ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई। लबुशेन ने मिड-ऑफ से गेंद को पकड़ने के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन समय रहते कैच नहीं पकड़ पाए। लाबुशेन यह काफी अच्छा प्रयास किया। अगर यह कैच पकड़ा जाता तो वह कैच ऑफ द टूर्नामेंट होता।
कॉनली का दिन अब तक बहुत खराब चल रहा था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इस मैच के लिए चोटिल मैथ्यू शॉर्ट की जगह ली थी। पहली पारी में वह मोहम्मद शमी के खिलाफ आधा दर्जन गेंदें खेलने और चूकने के बाद नौ गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने इसकी भारपाई कर दी। रोहित शर्मा को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोहित शर्मा को पगबाधा आउट करके सफलता दिलाई। रोहित का जो कैच छोड़ा था उसकी भारपाई कर दी। रोहित ने कूपर कॉनली के पांचवीं गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे पैड पर जा लगी। जिसके बाद रोहित ने डीआरएस लिया लेकिन वो आउट करार दिए गए। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उससे पहले शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।