वो खिलाड़ी जिसने अकेले दम पर पलटे कई मुकाबले, भारत को जिताया वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी

Happy Birthday Kuldeep Yadav: भारतीय टीम बेहतरीन लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव आज 14 दिसंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा है उनका करियर।
वो खिलाड़ी जिसने अकेले दम पर पलटे कई मुकाबले, भारत को जिताया वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी
कुलदीप यादव भारतीय टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kuldeep Yadav Birthday: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर और मैच विनर खिलाड़ी कुलदीप यादव आज 14 दिसंबर 2025 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। कुलदीप यादव, एक ऐसे खिलाड़ी है जो अकेले दम पर मैच का पासा पलटने में माहिर है। उन्होंने कई मौके पर ऐसा करके दिखाया है। भारत को टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कुलदीप यादव पहली बार 2014 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्हें आईपीएल में केकेआर की टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप यादव का डेब्यू 2017 में हुआ था। हालांकि, उससे पहले वो 2014 में भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए शामिल हुए थे। लेकिन उन्हें कोई मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।

कुलदीप यादव का उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुआ जन्म

कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण कानपुर में हुआ। वह एक ईंट-भट्ठा मालिक के बेटे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलते रहने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा उनके पिता से मिली, जिन्होंने न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया बल्कि उन्हें कोच के पास भी ले गए।

कुलदीप यादव ऐसे बने स्पिन गेंदबाज

शुरुआत में यादव वसीम अकरम और ज़हीर खान जैसे दिग्गज गेंदबाज़ों से प्रेरित होकर बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ बनना चाहते थे। लेकिन उनकी पतली काया को देखते हुए कोच ने उन्हें कलाई के स्पिन गेंदबाज़ (व्रिस्ट स्पिनर) बनने की सलाह दी। ट्रायल के दौरान कोच उनकी गेंदों में अनजाने में आ रहे टर्न और विविधता से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद यादव ने शेन वॉर्न की गेंदबाज़ी को ध्यान से देखना और उनके वीडियो देखना शुरू किया, और उन्हें अपना आदर्श (रोल मॉडल) बनाया। तभी से उनकी स्पिन गेंदबाज़ी की यात्रा ने सही दिशा पकड़ी।

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव की उपलब्धियां

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव घरेलू लेवल पर उत्तर प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई फ्रेंचाइजी के लिए भी खेल चुके हैं। वो सभी टीमों के लिए बेहतरीन हथियार रहे हैं। कुलदीप यादव मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com