-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Breaks Silence On Dukes Ball Debate
क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं…लॉर्ड्स टेस्ट से पहले ऋषभ पंत का बेबाक बयान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत के टेस्ट उप-कप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड सीरीज में ड्यूक गेंदों की गुणवत्ता की आलोचना की है, तथा एक समान गेज और छोटी गेंदों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया है।

ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा। तीसरे मैच से पहले उपकप्तान ऋषभ पंत ने मुकाबले में इस्तेमाल किए जाने वाली गेंद को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस टेस्ट सीरीज में इस्तेमाल की जा रही ड्यूक्स गेंद की गुणवत्ता की आलोचना करते हुए कहा कि बुधवार को कहा कि उन्होंने लाल गेंद को इस हद तक बिगड़ते कभी नहीं देखा।
ड्यूक्स की गेंद का आकार बिगड़ रहा है जिससे इस सीरीज में खिलाड़ी नियमित रूप से अंपायरों के पास जाकर गेंद को बदलने की मांग कर रहे हैं। गेंद के नरम होने के बाद गेंदबाजों को इससे कोई मदद नहीं मिल रही जिससे बल्लेबाज-गेंदबाज मुकाबला मुख्य रूप से नई गेंद तक ही सीमित रह गया है। लार्ड्स में शुरू हो रहे टेस्ट से पहले पंत ने कहा कि गेंद एक बड़ी समस्या बन गई है और यह खेल के लिए अच्छी नहीं है।
पंत ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गेंदों को मापने का गेज (चाहे ड्यूक्स हो या कूकाबुरा) एक जैसा होना चाहिए। लेकिन अगर यह छोटा होता तो बेहतर होता (हंसते हुए)। गेंदें बहुत परेशानी दे रही हैं। निश्चित रूप से मुझे लगता है कि यह एक बड़ी समस्या है क्योंकि गेंद का आकार बिगड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
गेंद का साइज ज्यादा ही खराब हो रहा है
उन्होंने कहा कि गेंद का आकार बहुत अधिक बिगड़ रहा है। मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह खिलाड़ियों के लिए निश्चित रूप से परेशान करने वाला है क्योंकि हर गेंद अलग तरह से खेलती है। जब यह नरम हो जाती है तो कभी-कभी मूवमेंट नहीं मिलती। लेकिन जैसे ही गेंद बदलती है तो पर्याप्त मदद मिलने लगती है। एक बल्लेबाज के तौर पर आपको इसके साथ तालमेल बैठाते रहना होता है। लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि यह क्रिकेट के लिए वैसे भी अच्छा नहीं है।
भारत ने एजबेस्टन टेस्ट के लिए अपनी एकादश में दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को चुना और मुकाबला 336 रन से जीता। लॉर्ड्स की पिच से बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। पंत ने यह पुष्टि नहीं की कि भारत दो स्पिनरों को खिलाएगा या नहीं। जब आप दो दिन विकेट देखते हैं तो कभी-कभी इसका रंग बदल जाता है, नमी भी कम हो जाती है।
गिल ने भी गेंद की शिकायत की थी
कप्तान शुभमन गिल ने भी एजबेस्टन टेस्ट के बाद गेंद के नरम होने की शिकायत की थी। दो सपाट पिचों के बाद लॉर्ड्स की पिच को लेकर चल रही अटकलों पर पंत ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि सतह कैसा व्यवहार करेगी। हमें जो भी परिस्थिति दी जाए हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है। हम इस बारे में नहीं सोचना चाहते कि विरोधी टीम क्या सोच रही है। क्या वे अपनी योजना बदल रहे हैं या नहीं? पंत को यह भी लगता है कि एजबेस्टन और लॉर्ड्स के बीच कम समय का ब्रेक भारत को अपनी लय बनाए रखने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में शुभमन गिल के निशाने पर होगा 7 रिकॉर्ड, ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास
मैदान पर पंत सबसे अधिक खुशमिजाज खिलाड़ियों में से एक हैं और लगातार गिल को सलाह देते रहते हैं। कप्तान के साथ रिश्तों के बारे में पंत ने कहा कि जब टीम में अच्छी दोस्ती होती है तो वह अंततः मैदान पर भी दिखाई देती है और ठीक यही हो रहा है। उम्मीद है कि हम आगे भी अपनी पूरी टीम के साथ ऐसा ही कर पाएंगे। (भाषा इनपुट के साथ)
Rishabh pant breaks silence on dukes ball debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














