-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Ireland First Win Lorcan Tucker Praises Dockrell Delany
T20 World Cup 2026 में पहली जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने कही ये बड़ी बात, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयरलैंड ने T20 World Cup 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में ओमान को 96 रनों से हराया। कप्तान लॉर्कन टकर नाबाद 94 रन बनाने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच बने और उन्होंने डॉकरेल और डेलानी की पारियों की भी तारीफ की।

टकर-डॉकरेल और डेनाली (फोटो-सोशल मीडिया)
Lorcan Tucker Praises Dockrell and Delany: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में शनिवार को खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर इस जीत के हीरो रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद टकर ने डॉकरेल और डेलानी की तूफानी पारियों की भी प्रशंसा की।
मैच के बाद लॉर्कन टकर ने कहा, “हमारा पावरप्ले मिला-जुला रहा। हमने बहुत सारी बाउंड्री लगाईं। हमने विकेट कुछ ज्यादा खो दिए। मुझे लगता है कि हम बस अपना मोमेंटम बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। पिच अच्छी थी, आउटफील्ड तेज थी। हमने इसका फायदा उठाने की कोशिश की।”
अपनी बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा, “शुरुआत में विकेट खो देने के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हमने स्पिन के खिलाफ खेलने की जो योजना बनाई थी, वह सफल रही। हमने बल्लेबाजी के दौरान धैर्य बनाए रखा और मोमेंटम को बरकरार रखा। विपक्षी टीम की खराब गेंदों का फायदा उठाया। इससे हमने अपनी पारी को जमाया।” कप्तान टकर ने जॉर्ज डॉकरेल और गैरेथ डेलानी की बल्लेबाजी की भी तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर बड़ा हमला, IMO ने निकासी रोकी
मुकाबले का हाल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद 5 विकेट पर 235 रन बनाए थे। एक समय 64 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर के 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से बनाए नाबाद 94 और गारेथ डेलानी के 30 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से बनाए 56 रनों और इन दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 56 गेंदों पर हुई 101 रन की साझेदारी के दम पर आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बनाए। पारी के आखिर में डॉकरेल ने 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से विस्फोटक 35 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में आयरलैंड ने हासिल की पहली जीत, ओमान को 96 रनों से रौंदा
139 रनों पर सिमटी आयरलैंड की पारी
236 रन के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। ओमान के लिए आमिर कलीम ने 29 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 और हम्माद मिर्जा ने 37 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3, मैथ्यू हम्फ्रेस ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2, और बैकी मैकार्थी ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। जॉर्ज डॉकरेल ने 1 विकेट लिए।
T20 world cup 2026 ireland first win lorcan tucker praises dockrell delany
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














