बिकने की कगार पर खड़ी RCB! होने जा रहा है IPL इतिहास का सबसे महंगा सौदा, कीमत उड़ा देगी होश

आरसीबी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्लूमर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिकाना हक में अहम बदलाव हो सकता है। अगर ऐसा होता है यो ये आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा सौदा होगा।
बिक सकती है आरसीबी की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

आईपीएल 2025 का समापन को एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चर्चा में बनी हुई है। गौरतलब है कि आरसीबी ने 17 साल का सूखा खत्म करने के बाद 3 जून को आईपीएल 2025 की ट्रॉफी में कब्जा किया था। इसके बाद आरसीबी व उसके फैंस जश्न के माहौल में डूब गए थे, लेकिन उनका ये जश्न एक दिन के बाद मातम में बदल गया।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी के बाहर 4 जून को आरसीबी की जीत का जश्न मनाने आए 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इन सब के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आरसीबी टीम के मालिकाना हक में बड़ा बदलावा हो सकता है।

ब्लूमबर्ग की अहम रिपोर्ट में बड़ा दावा

वेश्विक वित्तीय, डेटा व मीडिया कंपनी ने आरसीबी के लिए बड़ा दावा किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरसीबी के लिए मौजूदा ब्रिटिश स्पिरिट्स की बड़ी कंपनी डियाजियो पीएलसी, फ्रैंचाइजी अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। लेकिन अभी तक उसने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा या फिर फैसला नहीं किया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में शुरुआती चरण के साथ वित्तीय सलाहकारों ने चर्चाओं का हवाला दिया है। इस दौरान कहा गया कि डियाजियो फ्रैंचाइजी को बेचने के लिए तैयार है। लेकिन अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। दूसरी तरफ ये भी कहा गया है कि फ्रैंचाइजी रेट 2 बिलियन डॉलर यानी 17 हजार करोड़ रुपये का रखा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड कंपनी विजय माल्या की थी। लेकिन बाद में विजय माल्या के दिवालिया होने के बाद इसे ब्रिटिश कंपनी डियाजियों ने खरीद लिया था। अब डियाजियो ही आरसीबी का मालिक है।

हो सकता है आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सौदा

यदि आरसीबी की टीम 17 हजार करोड़ रुपये में बिक जाती है, तो ये आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सौदा होगा। अभी तक कोई भी टीम इतनी बड़ी कीमत में नहीं बिक पाई है। इससे पहले आईपीएल में दो नई टीमों ने एंट्री की। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स, तो दूसरी गुजरात टाइटंस थी। इस दौरान एलएसजी को RPSG ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरी तरफ CVC कैपिटल ने गुजरात टाइटंस को 5,625 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com