- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Will Not Appear In The 10th Examination This Year School Director Confirmed
इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर
Vaibhav Suryavanshi Will Not Appear in 10th Board Exam: क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है। अब उनकी पढ़ाई को लेकर अपडेट आया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

वैभव सूर्यवंशी (Image- Social Media)
Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के समस्तीपुर निवासी और हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बार सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी पढ़ाई से जुड़ा फैसला है। जानकारी के अनुसार, वैभव इस वर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी, लेकिन लगातार ट्रेनिंग, कैंप और विभिन्न टूर्नामेंटों में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने परीक्षा में शामिल न होने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, क्रिकेट गतिविधियों में व्यस्त रहने के चलते वह घर और स्कूल से बाहर रहे, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हुई।
स्कूल ताजपुर के डायरेक्टर ने की पुष्टि
मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि वैभव का परीक्षा फॉर्म पहले ही भर लिया गया था और एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका था। परीक्षा केंद्र शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
वरुण चक्रवर्ती के कैच पर मचा बवाल, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
आदर्श कुमार पिंटू ने बताया, “वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।” फिलहाल, वैभव पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटे हैं।
क्रिकेट का चमकता सितारा
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा है। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। उनकी फेयरलेस बैटिंग ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटरों को उनका कायल बना दिया। अब आईपीएल में उनकी शानदार बैटिंग को देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ईशान किशन की शादी पर आया बड़ा अपडेट, गर्लफ्रेंड अदिति को लेकर दादा ने क्या कहा?
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने। वैभव ने अपनी जीत के बाद कहा कि मेरे पिता मेरे सबसे बड़े कोच और सपोर्टर हैं। अगर उन्होंने मुझ पर भरोसा नहीं किया होता, तो मैं आज यहां नहीं होता।
Vaibhav suryavanshi will not appear in the 10th examination this year school director confirmed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













