- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Beat Rr By 11 Runs Ipl 2025 Match No 42 Virat Kohli Played A Stormy Innings
RCB vs RR: जीत की दहलीज तक पहुंच कर फिर बिखरी राजस्थान, बेंगलुरु ने जीता मुकाबला, विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी
एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स जीत के करीब पहुंच कर मुकाबला हार चुकी है। इस मैच को आरसीबी ने 11 रन के अंतर से अपने नाम किया। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 70 रन की तूफानी पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली और फिल साल्ट (फोटो- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क: बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला खेला गया। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थीं। इस रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने राजस्थान के सामने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 194 रन बना सकी। इस हिसाब से आरसीबी ने आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले को 11 रनों के अंतर से अपने नाम कर लिया।
इस मुकाबले में राजस्थान की टीम जीत के करीब थी, लेकिन अंत में खराब बल्लेबाजी के कारण उसे एक और मुकाबला गंवाना पड़ा। राजस्थान के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए। वो 16 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 47 रन की पारी खेली। वहीं, नतीश राणा 28 तो कप्तान रियान पराग ने 22 रन की पारी खेली। अंत में शिमरोन हेटमायर से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो भी टीम को जीत दिलाने में नाकमयाब रहे। उन्हें 11 के स्कोर पर हेजलवुड ने पवेलियन भेजा।
Match 42. Royal Challengers Bengaluru Won by 11 Run(s) https://t.co/mtgySHgAjc #RCBvRR #TATAIPL #IPL2025 — IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2025
कोहली ने खेली 70 रन की विराट पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस मुकाबले में विराट कोहली ने अहम पारी खेली। पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 61 रन की पार्टनरशिप हुई। लेकिन इस वक्त फिल साल्ट स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। फिर विराट ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इस मैच में विराट कोहली ने 42 गेंद पर 70 रन बनाए। वहीं, देवदत्त पाडिक्कल ने भी विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
Ajinkya Rahane पर बढ़ा दबाव, KKR की खराब शुरुआत के बाद कप्तानी पर उठे सवाल
RCB vs LSG: क्या लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली? प्लेइंग इलेवन में नहीं दी गई जगह
RCB vs LSG: बेंगलुरु ने जीता टॉस, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
RCB vs LSG Live Score: ऋषभ पंत रिटायर हर्ट, हेडलवुड को मिला विकेट, निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ को दूसरा झटका
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आरसीबी के लिए टीम डेविड ने 15 गेंद में 23 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, शुरुआत में फिल साल्ट ने 26 रन बनाए। अंत में जितेश शर्मा ने 200 की स्ट्राइक रेट के सा 20 रन बनाए।
जोस हेडलवुड ने पटला मैच
इस मैच में भी एक वक्त राजस्थान के लिए जीत इतनी मुश्किल नहीं लग रही थी। लेकिन अंत में सही शॉट सेलेक्शन न होने की वजह से उसने मुकाबला गंवा दिया। उनकी इस हार की प्रमुख वजह आरसीबी के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड रहे। उन्होंने मुकाबले में अहव वक्त पर विकेट लिए। इस मैच में जोस ने 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने अहम वक्त पर ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को आउट कर मैच को आरसीबी की तरफ पटल दिया। इससे पहले तुफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। अंत में जोफ्रा आर्चर को भी जोस ने ही आउट किया। इसके अलावा आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को 1-1 विकेट मिला।
Changed the game with his sharp skills 👌 Josh Hazlewood is tonight’s Player of the Match for producing a superb spell 👏 Scorecard ▶ https://t.co/mtgySHgAjc #TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/lN6BDXS3ak — IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस मुकाबले में राजस्थान की गेंदबाजी भी खास नहीं रही। टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट संदीप शर्मा ने लिए। उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए, लेकिन 11.20 की इकोनॉमी के साथ उन्होंने रन दिए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर औऱ वनिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।
Rcb beat rr by 11 runs ipl 2025 match no 42 virat kohli played a stormy innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला
Apr 15, 2026 | 08:05 PMदुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था की रेस में पिछड़ा भारत, ब्रिटेन फिर निकला आगे; जानें क्या है बड़ी वजह
Apr 15, 2026 | 08:01 PMबंगाल चुनाव: मेरे पास सबके वोटर कार्ड हैं…खुलेआम मतदाताओं को डरा रहा था TMC का नेता; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 08:01 PMAjinkya Rahane पर बढ़ा दबाव, KKR की खराब शुरुआत के बाद कप्तानी पर उठे सवाल
Apr 15, 2026 | 07:57 PMबाघिन के बाद तेंदुए का आतंक साकोली तहसील में बढ़ी दहशत, वन्यप्राणियों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं
Apr 15, 2026 | 07:48 PM24 घंटे में दो बार दहला तुर्की; स्कूलों में बैक-टू-बैक गोलीबारी से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत
Apr 15, 2026 | 07:43 PMNaagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
Apr 15, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













