-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Struggles To Move As Huge Crowd Gathers In Vadodara Watch Video
वडोदरा में विराट की झलक के लिए पागल हुई भीड़, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस के बीच फंसे कोहली; देखें VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Virat Kohli Fan Following: वडोदरा एयरपोर्ट पर विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए बेकाबू नजर आए, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने विराट को गाड़ी तक छोड़ा।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Struggles To Move In Vadodara: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से शुरू होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वडोदरा पहुंच गए हैं। विराट कोहली के वडोदरा पहुंचते ही फैंन ने उनको चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट से अपने गाड़ी तक पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी को वडोदरा में होने वाले पहले वनडे से पहले विराट कोहली का फैन फॉलोइंग फिर चर्चा में रहा। कोहली की झलक पाने के लिए बुधवार को वडोदरा एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद कोहली को चलने तक का जगह नहीं मिल रहा था। कोहली काफी असहज भी नजर आ रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यहां देखें वीडियो…
#WATCH | Gujarat: Former Indian Captain and Star Cricketer Virat Kohli arrives at Vadodara for Team India’s ODI match against New Zealand on 11th January. pic.twitter.com/cQbhCghMZy — ANI (@ANI) January 7, 2026
विराट कोहली काला चश्मा और काले टी-शर्ट में नए लुक में नजर आएं। वडोदरा एयरपोर्ट पर फैंस उनके नाम के नारे लगाते हुए तस्वीरें और सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन सुरक्षा कर्मी उन्हें सुरक्षित रखने में जुटे रहे। सुरक्षा कर्मी की वजह से उन्हें सकुशल कार तक पहुंचाया गया।
विराट कोहली का शानदार फॉर्म
विराट कोहली पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने सीरीज का अंत नाबाद अर्धशतक के साथ किया। इस फॉर्म को उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में भी जारी रखा, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए भी खेला और एक शतक और एक अर्धशतक बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे
दिल्ली की टीम टॉप पर
हालांकि, न्यूजीलैंड वनडे से पहले यह खबर थी कि कोहली दिल्ली के लिए एक और मैच खेल सकते हैं, लेकिन दिल्ली के हेड कोच सरनदीप सिंह ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि कोहली भारत की वनडे टीम के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को अलूर में होने वाले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली फिलहाल पांच मैचों में चार जीत के साथ ग्रुप डी में सबसे ऊपर है। रेलवे के खिलाफ आगामी मैच जीतकर टीम टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
Virat kohli struggles to move as huge crowd gathers in vadodara watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














