-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rahul Tripathi Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 Dazzling Innings Iplt20 2026 Auction
CSK को मिला करारा जवाब! रिलीज हुए बल्लेबाज ने मचाया तूफान, खेल दी चौकों और छक्कों से भरी आतिशी पारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Chennai Super Kings: आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाकर टीमों को प्रभावित कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा रकम जीतने का मौका पा सकते हैं।

राहुल त्रिपाठी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Tripathi in Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच बन गई है। कई भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने एक यादगार पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
सीएसके से रिलीज होने के बाद दिखाया दम
आईपीएल 2025 के बाद सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने राहुल त्रिपाठी को भी बाहर कर दिया। इसके बाद माना जा रहा था कि उनका करियर ढलान पर है, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है।
गोवा के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी
महाराष्ट्र और गोवा के बीच हुए मुकाबले में राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख ही पलट दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाए, जिसमें से 83 रन अकेले राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आए। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में यह पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 189 रहा और वे अंत तक नाबाद लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
हालांकि टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन राहुल की पारी महाराष्ट्र के लिए निर्णायक साबित हुई। जवाब में गोवा की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई और महाराष्ट्र ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टी20 क्रिकेट में राहुल का अनुभव
राहुल त्रिपाठी केवल आईपीएल तक सीमित खिलाड़ी नहीं रहे हैं। वे भारत के लिए पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 97 रन बनाए थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके। डोमेस्टिक और टी20 क्रिकेट की बात करें तो राहुल अब तक 172 टी20 मैचों में 3807 रन बना चुके हैं, जो उनके अनुभव और क्षमता को दर्शाता है।
कई आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं
राहुल त्रिपाठी आईपीएल में अब तक कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स शामिल हैं। साल 2017 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आईपीएल 2025 में उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वे 55 रन ही बना सके। यही वजह रही कि सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया।
ये भी पढ़ें: टी20 सीरीज से बाहर ये स्टार खिलाड़ी, सेंचुरी ठोकने वाले इस बल्लेबाज के आंकड़े शुभमन गिल से भी बेहतर
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐसी पारियों के जरिए राहुल त्रिपाठी एक बार फिर फ्रेंचाइजियों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। अगर वह आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे, तो आईपीएल 2026 की नीलामी में उनकी मांग बढ़ सकती है। राहुल के लिए यह टूर्नामेंट खुद को दोबारा स्थापित करने का सुनहरा मौका बन चुका है।
Rahul tripathi syed mushtaq ali trophy 2025 dazzling innings iplt20 2026 auction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
Jul 28, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
Jul 28, 2026 | 06:22 AMBirthday Horoscope: किन राशि को मिलेंगे शिक्षा, नौकरी और दांपत्य जीवन के नए अवसर, जानें आज का जन्मदिन राशिफल
Jul 28, 2026 | 06:15 AMAyesha Jhulka Birthday: ‘पहला नशा’ से रातोंरात बनीं स्टार, फिर एक विवाद ने बदल दी आयशा जुल्का की पूरी जिंदगी
Jul 28, 2026 | 06:05 AMAmazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














