- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Playoff Equation In Ipl 2025
आरसीबी 17 प्वाइंट्स के बावजूद प्लेऑफ से दूर, GT फिर से छीन सकती है ताज, क्या हैं समीकरण?
आरसीबी के पास इस वक्त कुल 17 प्वाइंट्स हैं। बावजूद इसके वो अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। वहीं, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स भी इस रेस की होड़ में लगी हुई हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
17 मई से आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत की गई। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया। जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। इसके साथ ही कोलकाता प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई।
दूसरी तरफ आरसीबी 17 अंकों के साथ अब भी खुद को प्लेऑफ में स्थापित नहीं कर पाई है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब एक अंक की जरूरत है। ऐसे में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक मैच जीतना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरसीबी के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
आरसीबी के लिए एक मुकाबले में जीत जरूरी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में कुल 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनसे 8 मुकाबलों में जीत मिली हैं। जबकि तीन मुकाबलों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। अभी बेंगलुरु के खाते में कुल 17 अंक हैं। पिछली बार तक देखा गया है कि इतने अंक में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती थी। लेकिन इस बार की स्थितियां कुछ अलग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: बल्लेबाजों ने बनाया ‘टेबल टॉपर’, गेंदबाजी बढ़ा रही पंजाब की टेंशन, प्लेऑफ के लिए करना होगा ये काम
डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का विजयी रथ रोकने उतरेगी कोलकाता, क्या रिंकू सिंह फिर बनेंगे ‘संकटमोचक’?
अभी आरसीबी को दो मुकाबले खेलने हैं। यदि उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम एक मुकाबले में जीत जरूरी होगी। यदि वो दोनों मुकाबलों में हार जाते हैं, तो फिर उसका प्लेऑफ में पहुंचना असंभव हो जाएगा। यदि दोनों मुकाबलें किसी कारण से रद्द हो जाते हैं, तो फिर आरसीबी खुद तो प्लेऑफ में पहुंचा देगी।
KKR में होगी घातक स्पिनर की एंट्री, टीम ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रद्द मुकाबले के बाद आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ चुकी है। वहीं, गुजरात टाइटंस पहले से दूसरे स्थान पर खिसक चुकी है। रविवार को गुजरात टाइटंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। यदि इस मुकाबले में गुजरात जीतने में कामयाब होती है, तो फिर से प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। पंजाब किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। जबकि चौथे और पांचवे स्थान पर क्रमश: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बनी हुई हैं।
Playoff equation in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिमंता के वो दांव जिससे असम में चारों खाने चित हुआ विपक्ष, जानें BJP की बंपर जीत के 5 बड़े कारण
May 04, 2026 | 01:42 PMआज से शुरू हो गए अग्नि नक्षत्र के दिन, 25 दिनों तक इन कामों की मनाही, जानिए क्या पड़ेगा मौसम पर असर
May 04, 2026 | 01:32 PMSaharanpur Murder: सहारनपुर में महिला ने सहेली के 14 वर्षीय बेटे को नहर में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
May 04, 2026 | 01:27 PMपंढरपूर के लिए बड़ी सौगात: 4,000 करोड़ के विकास परियोजना को मंजूरी, जल्द शुरू होगा कॉरिडॉर का काम
May 04, 2026 | 01:26 PMMP Nigam Mandal: महाकाल की नगरी में मंत्रियों का दरबार, निगम-मंडल में अकेले उज्जैन से 9 को मंत्री का दर्जा
May 04, 2026 | 01:18 PMगर्मियों में AC बना बम, गाजियाबाद हादसे के बाद अलर्ट, इन गलतियों से बचें, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 04, 2026 | 01:17 PMPune Drug Racket: पुणे में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार, 34 लाख का एमडी जब्त
May 04, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














