-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Shashi Tharoor Slips In Parliament Premises Akhilesh Yadav Helps Viral Video
संसद परिसर में फिसले शशि थरूर…अखिलेश यादव ने ऐसे संभाला कि हो गए वायरल, सामने आया मजेदार VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Parliament Budget Session: एक तरफ बजट सत्र के दौरान के दौरान संसद के अंदर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो रहा रहा है, तो दूसरी तरफ संसद के बाहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जो काफी दिलचस्प है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shashi Tharoor Viral Video: एक तरफ बजट सत्र के दौरान के दौरान संसद के अंदर हंगामा हो रहा रहा है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच नोंक झोंक चल रही है, तो दूसरी तरफ संसद के बाहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जो काफी दिलचस्प है। यह वीडियो कांग्रेस सांसद शशि थरूर से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, बुधवार को जब हंगामे के चलते दोपहर दो बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई तो सभी सांसद बाहर आ गए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव अन्य सांसदों के साथ संसद भवन की सीढ़ियों पर खड़े हुए दिखाई देते हैं। तभी कुछ ऐसा होता है जिसका वीडियो वायरल हो जाता है।
संसद भवन की सीढ़ियों से फिसले थरूर
वीडियो में दिख रहा है कि केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर सांसदों के बीच से फोन पर बात करते हुए गुजरते हैं और उनका पैर सीढ़ियों से फिसल जाता है। शशि थरूर संतुलन खोकर सीढ़ियों पर गिरने को होते हैं तब अखिलेश यादव उन्हें संभाल लेते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
जब अचानक से सीढ़ियों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर फिसल कर गिर गए तो झट से अखिलेश जी उनको संभालते हुए उठाया… pic.twitter.com/bUl3OIe2jb — मनीष यादव रायबरेली (@YadavManish1001) February 4, 2026
संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा
गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी’ के एक अंश का जिक्र किया और केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: ‘हेलो मेरे गद्दार दोस्त’, संसद में राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच तीखी भिड़ंत, नोंकझोंक का वीडियो वायरल
राहुल गांधी ने जैसे ही डोकलाम विवाद और चीन का नाम लिया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय नियमों का हवाला देते हुए राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बोलने से रोकते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण के अन्य मुद्दों पर चर्चा करने का आदेश दिया।
लोकसभा की कार्यवाही पूरी तरह ठप
इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सोमवार को शुरू हुआ हंगामा आज तीसरे दिन बुधवार को भी जारी है। हंगामे का नतीजा यह हुआ कि लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ जाती है। यह सिलसिला अब भी जारी है।
Shashi tharoor slips in parliament premises akhilesh yadav helps viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











