पंजाब किंग्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Glenn Maxwell Ruled Out From IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन, इसी दौरान उन्होंने एक ऐसी जानकारी भी दी है, जिससे फैंस को करारा झटका मिला है। ये खबर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर है।
दरअसल, आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल ने सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था। श्रेयस अय्यर ने उनकी चोट की पुष्टि की है।
प्लेऑफ 2025 से पहले पंजाब के लिए यह बुरी खबर है। टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने मैक्सवेल की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर है। हालांकि इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला नहीं चल रहा था। वह बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे थे। उन्होंने खेले गए 7 मैचों में निराश किया। मैक्सवेल ने 6 पारियों में 7,7,3,1,30 और 0 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं।
Glenn Maxwell! pic.twitter.com/Ri3VVxiEfs — RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 30, 2025
मैक्सवेल का 6 पारियों में सिर्फ 48 रन बनाना उनके हालिया फॉर्म को दर्शाता है। अगर उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने सफर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने इस लीग में कई यादगार पारियां खेली हैं और अपने ऑलराउंड खेल से टीम को मजबूती दी है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैक्सवेल ने आईपीएल में अब तक कुल 141 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 135 पारियों में 23.88 की औसत और 155.14 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 95 रनों की रही है, जबकि उन्होंने 18 बार अर्धशतक जड़े हैं। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी स्पिन गेंदों से भी योगदान दिया है। मैक्सवेल ने अब तक 34.46 की औसत से कुल 41 विकेट लिए हैं।