-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Csk Trade Sanju Samson Dhoni Latest Update
‘अलविदा’ कहने से पहले धोनी की IPL 2026 के लिए अंतिम तैयारी शुरू! वायरल वीडियो ने फैंस को किया भावुक
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन को ट्रेड किया, जिन्हें एमएस धोनी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है, जबकि धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलकर फैंस को रोमांचित कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
MS Dhoni Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का माहौल धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। रिटेंशन के बाद अब सभी टीमें अपने स्क्वॉड को मजबूत बनाने में जुट चुकी हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। माना जा रहा है कि CSK अब भविष्य की कप्तानी के लिए मजबूत विकल्प तैयार कर रही है और सैमसन को महेंद्र सिंह धोनी का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है।
धोनी का पुराना वीडियो फिर चर्चा में
CSK ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। इस क्लिप में महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर जोरदार बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वह तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंदों पर बड़े शॉट लगाते नजर आते हैं। हालांकि आखिरी में खलील ही उन्हें कैच करा देते हैं, लेकिन वीडियो ने यह साफ कर दिया कि धोनी की टाइमिंग और क्लास अभी भी बरकरार है।
फैंस ने वीडियो पर जमकर कमेंट किए। कई लोगों ने लिखा कि धोनी की बल्लेबाजी आज भी पहले जैसी दमदार है। हालांकि माना जा रहा है कि यह वीडियो पिछले साल के ट्रेनिंग कैंप का है, क्योंकि फिलहाल CSK का कोई आधिकारिक कैंप नहीं चल रहा। फिर भी फ्रेंचाइजी ने यह वीडियो शेयर कर माहौल में IPL की खुशबू फैला दी है।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
धोनी की विरासत और CSK की भविष्य योजना
धोनी अब अपने करियर के अंतिम चरण में हैं। IPL ही उनके क्रिकेट करियर का एकमात्र हिस्सा है जिसे वे आगे बढ़ा रहे हैं। इसे देखते हुए फ्रेंचाइजी प्रबंधन भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है। संजू सैमसन को टीम में शामिल करना इसी सोच का हिस्सा माना जा रहा है। सैमसन की बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और नेतृत्व क्षमता उन्हें आने वाले वर्षों में एक बड़ा रोल निभाने के लिए तैयार कर सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी का अनुभव और शांत स्वभाव सैमसन के लिए किसी मार्गदर्शक से कम नहीं होगा। उनके साथ रहकर सैमसन नेतृत्व कौशल और मैच फिनिशिंग जैसी बारीकियां सीख सकते हैं। यह भी संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में सैमसन CSK के मुख्य विकेटकीपर या कप्तान के रूप में दिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: आज का दिन ऋषभ पंत के नाम! बने थे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, क्या इस बार टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में देखना उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। वहीं संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी के आने से टीम में नया जोश जुड़ चुका है। IPL 2026 का सीजन इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन कैसे धोनी की विरासत को आगे बढ़ाते हैं और CSK अपने नए अध्याय की शुरुआत कैसे करती है।
Ipl 2026 csk trade sanju samson dhoni latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
Jul 28, 2026 | 04:38 PMगमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
Jul 28, 2026 | 04:37 PMप्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:35 PMLock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
Jul 28, 2026 | 04:31 PMकोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Jul 28, 2026 | 04:27 PMइस्तीफे के बाद पहली बार ओडिसा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:26 PM101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
Jul 28, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














