- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pat Cummins Says It Might Be The Last Chance For Australian Public To See Rohit Kohli
ऑस्ट्रेलिया में विराट और रोहित की होगी आखिरी सीरीज? पैट कमिंस के इस बयान से मचा घमासान
Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने का आखिरी मौका हो सकता है। 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Pat Cummins’ Message To Australian Public: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रविवार से पर्थ में शुरू हो रही भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज को विशेष बताया है और कहा है कि यह ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस देश में खेलते हुए देखने का “आखिरी मौका” हो सकता है।
पीठ की चोट के कारण बाहर चल रहे 32 वर्षीय कमिंस स्टैंड्स से मैच देखेंगे। रोहित और कोहली को 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कमिंस ने जियो हॉटस्टार से कहा, ‘‘विराट और रोहित पिछले 15 वर्षों से लगभग हर भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए उन्हें यहां खेलते हुए देखने का यह आखिरी मौका हो सकता है।’
दोनों खिलाड़ी भारत के लिए चैंपियन रहे हैं
उन्होंने कहा, ‘‘वो निश्चित रूप से भारत के लिए खेल के चैंपियन रहे हैं और उन्हें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है। जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं, दर्शक पूरे जोश में रहते हैं।” इस शीर्ष तेज गेंदबाज ने कहा कि वह इस श्रृंखला में नहीं खेल पाने से वह काफी निराश हैं जिसमें एडिलेड और सिडनी में भी मैच होंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
MS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, IPL इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के दिवाने हुए अनिल कुंबले, KKR के खिलाफ बल्लेबाजी कर दिया बयान, कहा- ये दूसरी टीमों के लिए खतरे…
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने
भारत के खिलाफ नहीं खेल पाना निराशाजनक
उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाना निराशाजनक है। मुझे पूरा विश्वास है कि स्टेडियम खचाखच भरे होंगे। ऑस्ट्रेलिया में पहले से ही इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। इस तरह की सीरीज में नहीं खेल पाना वास्तव में निराशाजनक होता है।
यह भी पढ़ें: ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, विराट-रोहित को देखने उमड़ी भीड़; देखें VIDEO
बहरहाल, उन्होंने कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को जिस दृष्टिकोण का पालन करना चाहिए, उस पर अपनी राय दी।उन्होंने कहा कि ये तीन मैच हैं जिन्हें आप जीतना चाहते हैं, लेकिन साथ ही यह उन युवा खिलाड़ियों को मौका देने से जुड़ा है जिन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं खेला है। हमें विश्व कप से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी 15 सदस्यीय टीम क्या होगी और हम इसके लिए अच्छी स्थिति में हैं।
स्टार्क के संन्यास पर कमिंस ने क्या कहा?
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के टेस्ट करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में कमिंस ने कहा कि वह इस फैसले के पीछे की सोच को समझते हैं। मुझे पता था कि स्टार्की के दिमाग में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का विचार काफी समय से था। तीनों प्रारूपों में खेलना कठिन है। वह मुझसे कुछ साल बड़े हैं और उन्होंने 100 टेस्ट मैच भी खेले हैं।
कमिंस ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देना चाहते हैं। उनका टी20 करियर शानदार रहा है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो स्टार्की जैसा प्रदर्शन तो नहीं कर सकते, लेकिन उनकी जगह ले सकते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pat cummins says it might be the last chance for australian public to see rohit kohli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में फिर ‘खेला’? खेल मैदान के टेंडर में ऐसी शर्तें कि चकरा गए बड़े-बड़े ठेकेदार!
Apr 04, 2026 | 12:39 PMRevenue Department Vacancy: महाराष्ट्र में 35,876 पद खाली, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा ऐलान
Apr 04, 2026 | 12:26 PMस्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
Apr 04, 2026 | 12:24 PMनासिक कुंभ से पहले एआई सुरक्षा पर सवाल, सांसद वाजे ने जताया साइबर खतरा; लोकसभा में गूंजा मुद्दा
Apr 04, 2026 | 12:23 PMShaktipeeth Expressway का नया रूट मैप जारी: 95% बदल गया रास्ता, जानें आपके जिले और गांव से गुजरेगा या नहीं
Apr 04, 2026 | 12:22 PMघायल कुत्ते को पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ा शख्स, वायरल वीडियो ने छुआ दिल
Apr 04, 2026 | 12:21 PMYoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान
Apr 04, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














