- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Kaif Calls Jasprit Bumrah The X Factor Of Team India In The Semi Finals Of The T20 World Cup 2026
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ये भारतीय खिलाड़ी बनेगा गेम चेंजर, पूर्व क्रिकेटर ने बताया नाम व असली कारण
IND vs ENG: भारतीय टीम फाइनल से एक कदम दूर है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस अहम मुकाबले में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सबकी नजरें रहेंगी।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Kaip on Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में कौन सी दो टीमें जगह बनाएंगी। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है।
फाइनल की जंग में चार दावेदार
टूर्नामेंट के अंतिम चरण में पहुंच चुकी चारों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से एक टीम पहले फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा। दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे मुकाबला कड़ा होने की पूरी संभावना है।
pic.twitter.com/q9mgqy2fj9 — BCCI (@BCCI) March 4, 2026
बुमराह होंगे सबसे बड़े हथियार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बुमराह के चार ओवर मैच का रुख तय करेंगे। आंकड़े भी इस दावे को मजबूत करते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बुमराह नौ विकेट ले चुके हैं। उनका औसत 9.11 और इकोनॉमी 5.34 रहा है, जो बड़े मैचों में उनकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
वानखेड़े की पिच पर बदल सकती है रणनीति
मोहम्मद कैफ ने वानखेड़े की पिच को लेकर भी दिलचस्प टिप्पणी की है। आमतौर पर यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि रोशनी में ओस आने से लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। लेकिन कैफ का मानना है कि इस बार पिच का व्यवहार अलग हो सकता है और ओस का असर उतना नहीं दिखेगा। हाल के मुकाबलों में देखा गया है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी हमेशा आसान नहीं रही। इंग्लैंड की टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 180 रन का लक्ष्य हासिल करने में संघर्ष करती नजर आई थी।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा यह कीवी बल्लेबाज! 6 मैचों में जड़े 4 अर्धशतक; सेमीफाइनल में हैं बड़ी उम्मीदें
सेमीफाइनल में हर ओवर होगा अहम
भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले में रणनीति, पिच की स्थिति और दबाव में प्रदर्शन तीनों अहम रहेंगे। खासकर जसप्रीत बुमराह के चार ओवर भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस बड़े मुकाबले में किस तरह की योजना के साथ उतरती है और क्या वह फाइनल का टिकट हासिल कर पाती है।
Mohammad kaif calls jasprit bumrah the x factor of team india in the semi finals of the t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navi Mumbai International Airport पर यात्रियों की संख्या बढ़ी, साल के अंत तक 50 हजार रोजाना का अनुमान
Apr 25, 2026 | 02:27 PMठाणे: नाबालिग से रेप के मामले में युवक बरी, कोर्ट ने कहा- उम्र को लेकर साक्ष्य अधूरे, संबंध सहमति से बने
Apr 25, 2026 | 02:25 PMचंद्रपुर बिजली संविदा कामगारों को बड़ी राहत, बोनस-अवकाश वेतन बहाल; सरकार ने वापस लिया पुराना निर्णय
Apr 25, 2026 | 02:23 PMKing Charles Visit: किंग चार्ल्स के स्वागत में अमेरिका की बड़ी चूक, ब्रिटिश की जगह लगे आस्ट्रेलियाई झंडे
Apr 25, 2026 | 02:22 PMठाणे में ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की छापेमारी, गुप्त तहखाने से नाबालिग समेत 13 महिलाएं रेस्क्यू, केस दर्ज
Apr 25, 2026 | 02:18 PMBJP में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका! कुछ ही घंटों में घटे 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, जेन-Z ने छोड़ा साथ?
Apr 25, 2026 | 02:17 PMPune ZP का बड़ा फैसला: ग्रामीण स्कूलों में अब 10वीं तक पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
Apr 25, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














