वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में CSK ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।
CSK beat MI in IPL 2026 Match 33
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में CSK ने MI को हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 MI vs CSK 33rd Match Highlight: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 33वां मुकाबला खेला गया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 103 रन से हराया। इससे पहले MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने मुंबई के सामने 207 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर 104 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऋतुराज गायवाड़ की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े के मैदान पर इतिहास रच दिया है।

CSK की सबसे बड़ी जीत तो MI की सबसे बड़ी हार

इस मुकाबल में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। ये जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत साबित हुई। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए ये हार शर्मनाक रही। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में इतने बड़े अंदर से मुकाबला नहीं हारा था। इस हिसाब से ये उसकी सबसे बड़ी हार साबित हुई। CSK की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कैरेबियाई गेंदबाज अकील हुसैन ने अहम भूमिका निभाई।

संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में ठोका दूसरा शतक

बल्लेबाजी में CSK के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। यह आईपीएल 2026 में उनका दूसरा शतक है। सैमसन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 200+ का स्कोर खड़ा किया।

संजू सैमसन के अलावा ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रनों की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने सैमसन का अच्छा साथ दिया, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। हालांकि बाकी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन अहम मौकों पर रन जोड़ते रहे।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। गजनफर और अश्विन कुमार ने जरूर 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन रन रोकने में सफल नहीं रहे। वहीं जसप्रीत बुमराह और मिशेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला। चेन्नई के बल्लेबाजों ने पूरे 20 ओवर में 207 रन बनाकर मुंबई के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया। अब देखना होगा कि मुंबई की टीम इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।

गेंदबाजी में अकील हुसैन ने काटा गदर

चेन्नई के लिए इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को पहला झटका देकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। उसके बाद निरंतर अंतराल में MI के बल्लेबाज आउट होते रहे। अकीन हुसैन ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नूर अहमद ने बैक टू बैक अंदाज में दो विकेट झटके। वहीं, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 विकेट मिला।

मुंबई के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

200+ टारगेट का पीछे करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए उसके बल्लेबाज कमाल न दिखा सके। टीम के सबसे ज्यादा 37 तिलक वर्मा तो सूर्यकुमार यादव ने 36 रन की धीमी पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा न छू सका।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com