- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 South Africa Vs New Zealand Semi Final Eden Gardens Match Preview
साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा यह कीवी बल्लेबाज! 6 मैचों में जड़े 4 अर्धशतक; सेमीफाइनल में हैं बड़ी उम्मीदें
- Written By: संजय बिष्ट
SA vs NZ: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराना न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन टीम के पास ऐसा बल्लेबाज है जिसने 6 आईसीसी नॉकआउट में 4 बार 50+ स्कोर कर मैच पलटे हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
SA vs NZ T20 World Cup 2026 First Semi-Final: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। इस मैच की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी।
ईडन गार्डन्स में होगा निर्णायक मुकाबला
कोलकाता का ईडन गार्डन्स ऐतिहासिक मुकाबलों के लिए जाना जाता है। इसी मैदान पर हाल ही में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना मैच खेला था। अब यहां सेमीफाइनल की जंग छिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
डेरिल मिचेल पर रहेंगी निगाहें
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल इस टूर्नामेंट में अब तक बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
FIFA World Cup 2026: खिलाड़ियों की जर्सियों में छिपी है देशों की पहचान, डिजाइन के जरिए झलकती ये खास विरासत
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
मिचेल ने अब तक आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड के लिए 6 नॉकआउट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 382 रन बनाए हैं। इनमें चार बार उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम साबित होता रहा है। हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर चला था। ऐसे में कीवी टीम को उनसे सेमीफाइनल में खास उम्मीदें होंगी।
Daryl Mitchell has four (almost five) 50+ scores in his six ICC knockout games 🤌 🇳🇿 pic.twitter.com/tBXcMBuzsT — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 4, 2026
न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में
आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम को हमेशा मजबूत दावेदार माना जाता है। टीम के खिलाड़ी दबाव वाले मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि कीवी टीम अक्सर नॉकआउट चरण तक पहुंचने में सफल रहती है।
ये भी पढ़ें: World Cup 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया स्टार ग्लेन मैक्सवेल के बड़ा बयान, अपने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी
हालांकि इस बार सेमीफाइनल में उनके सामने साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम है। ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड अब तक दो मैच हार चुकी है, इसलिए टीम को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। अगर कीवी टीम अपने अनुभव और बड़े मैचों की समझ का फायदा उठाती है, तो वह फाइनल का टिकट हासिल कर सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका भी जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी, जिससे यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
T20 world cup 2026 south africa vs new zealand semi final eden gardens match preview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: कात्रज डेयरी में वित्तीय हेरफेर और बोगस समितियों पर बड़ा एक्शन, उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित
Jun 13, 2026 | 04:40 PMसागर में सनसनी मामला: फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने ऑफिस में खुद को लगाई आग! 90% झुलसा शख्स
Jun 13, 2026 | 04:36 PMविजय की TVK..BJP की जेरॉक्स! तमिलनाडु में AIADMK विधायकों के पाला बदलने पर भड़के स्टालिन, दिल्ली तक मची हलचल!
Jun 13, 2026 | 04:30 PMक्या खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत
Jun 13, 2026 | 04:30 PMगणवेश योजना के नए प्रावधानों पर शिक्षक संघ नाराज, पुराने नियम बहाल करने की मांग
Jun 13, 2026 | 04:28 PMपुणे में CM फडणवीस के आदेश के बाद भी PMRDA में UDCPR अटकी, नगर विकास विभाग की चुप्पी से विकास ठप
Jun 13, 2026 | 04:22 PMAIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स में 57 ग्रुप के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका
Jun 13, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














