- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Owen Included In Place Of Glenn Maxwell In Ipl 2025
IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पंजाब किंग्स ने बुलाया धाकड़ ऑलराउंडर, अब ट्रॉफी जीत जाएगी प्रीति जिंटा की टीम!
आईपीएल 2025 में मिचेल ओवेन की एंट्री हो गई है। मिचेल ओवेन को पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह शामिल किया है। ग्लेन मैक्सवेल अंगुली में लगे चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मिचेल ओवन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में बाकी बचे कुछ मुकाबलों के लिए पंजाब किंग्स ने एक बड़ा बदलाव किया है। पंजाब किंग्स ने चोटिल खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को ही शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया है।
मैक्सवेल अंगुली में फ्रेक्चर के कारण आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। इस साल आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी खराब रहा और वह सात मैच में केवल 48 रन ही बना सके जिसमें से छह बार वह दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे।
ईडन गार्डन्स में मैक्सवेल को लगी थी चोट
मैक्सवेल को 26 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के दौरान चोट लगी थी जिसमें वह सात रन बनाकर आउट हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले मैच में उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को एकादश में शामिल किया गया था। यह मैच पंजाब किंग्स ने चार विकेट से जीत लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: सचिन को आउट देने की गलती बकनर ने मानी
25 फरवरी का इतिहास: ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन
IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा ऐलान, सीजन से पहले बदल दिया अपना LOGO
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
आईपीएल ने बयान में कहा कि पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया है। मैक्सवेल अंगुली में फ्रेक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। तस्मानिया के मिच ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल है और 108 रन उनका शीर्ष स्कोर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20 विकेट भी हैं।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 23 वर्षीय ओवेन ने 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और वे श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी से तीन करोड़ रुपये में जुड़ेंगे।
IPL 2025 पंजाब किंग्स का सफर
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का सफर अभी तक अच्छा रहा है। 10 मैचों में 6 जीत के साथ टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। पंजाब के 10 मैचों में 13 अंक हैं। एक मुकाबला कोलकाता के साथ बारिश के कारण रद्द हो गया था। जिस कारण दोनों टीमों के एक-एक अंक मिला।
Mitchell owen included in place of glenn maxwell in ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World NGO Day 2026: एनजीओ सेक्टर में बड़ी क्रांति! जानें तकनीक के साथ कैसे बदल रहा है समाज सेवा का तरीका
Feb 27, 2026 | 04:14 AMसिर्फ टाइमपास नहीं, कमाई का भी जरिया, AI ऐप्स का तूफान, ChatGPT डाउनलोड करने में भारत बना नंबर-1
Feb 27, 2026 | 03:31 AMToday Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 27, 2026 | 12:05 AMहार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














