- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Lucknow Super Giants Unveil New Logo Ahead Of Ipl 2026
IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा ऐलान, सीजन से पहले बदल दिया अपना LOGO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन से पहले अपना नया लोगो लॉन्च कर दिया है। एलएसजी के इस नए लोगो में गरुड़, एक ताज और एक हाथी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स लोगो (फोटो-सोशल मीडिया)
Lucknow Super Giants New Logo: आईपीएल 2026 का आगाज अगले महीने से होगा। जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मंगलवार को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अपना नया लोगो लॉन्च कर दिया है।
एलएसजी के इस नए लोगो में गरुड़, एक ताज और एक हाथी है। फ्रेंचाइजी ने अपनी नई पहचान के हिस्से के तौर पर अपने पहले के नीले रंग को बोल्ड लाल रंग में बदला है। यह डिजाइन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लोगो जैसा दिखता है, जिसमें उसके खास पंखों वाले एलिमेंट के साथ एक हाथी भी है।
एलएसजी लोगो में बदलाव से पहले, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को संजीव गोयनका ग्रुप ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के रूप में रीब्रांड किया था, जिसने टीम में 70 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। 26 जनवरी को लॉन्च किए गए ‘द हंड्रेड’ टीम के नए लोगो में लाल, सफेद और सुनहरे रंग के ताज के साथ एक खास हाथी को दिखाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
नए लोगो को लेकर फ्रेंचाइजी ने कहा?
फ्रेंचाइजी ने प्रेस रिलीज में कहा, “आज, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक नया लोगो पेश किया है। यह सिर्फ एक नया डिजाइन नहीं। सिर्फ एक नया लुक नहीं। बल्कि एक ऐसा प्रतीक है, जो इस शहर, इस राज्य और हर उस फैन की भावना को दिखाता है। यह नया प्रतीक तीन दमदार सिंबल, गरुड़, क्राउन और हाथी को एक साथ लाता है, जिनमें से प्रत्येक एक ऐसी कहानी बयां करता है जो लखनऊ और उत्तर प्रदेश से बहुत जुड़ी लगती है।”
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक, शाश्वत गोयनका ने नए लोगो में सिंबल की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा, “यह नया लोगो हमारे लिए बेहद भावनात्मक है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले ही दिन से सुपर जायंट्स को दिल से अपनाया है। यह प्रतीक उसी प्यार और विश्वास को समर्पित है। गरुड़ हमारे और ऊंचा उड़ने के सपनों को दर्शाता है। मुकुट उस गर्व को दिखाता है जो आप हर बार इस टीम के मैदान में उतरने पर हम पर जताते हैं। हाथी इस क्षेत्र की पहचान, ताकत और निष्ठा का प्रतीक है।”
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
उन्होंने आगे जोड़ा, “यह सिर्फ पहचान में बदलाव नहीं है, यह एक वादा है। वादा कि हम इस शहर का सम्मान करेंगे, अपनी जड़ों का आदर करेंगे और पूरे दिल से प्रतिस्पर्धा करेंगे। हर रन, हर विकेट, हर पल में हमारे प्रशंसकों की भावना झलकेगी।” लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी में एक मजबूत टीम बनाई है। इस टीम में निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और मिशेल मार्श जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
Lucknow super giants unveil new logo ahead of ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














