- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Marnus Labuschagne And Steve Smith Dropped For West Indies Tests
WTC के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, युवा बल्लेबाज को किया शामिल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन को प्लेइंग से बाहर कर दिया है। वहीं चोट के कारण स्टीव स्मिथ भी बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्टीव स्मिथ और लाबुशेन (फोटो-सोशल मीडिया)
मेलबर्न: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा बदलाव किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के चलते पहले टेस्ट के प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। वहीं स्टीव स्मिथ चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मार्नस लाबुशेन की जगह सैम कोंस्टास और स्टीव स्मिथ की जगह जोश इंग्लिस को शामिल किया गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मार्नस लाबुशेन ने पारी का आगाज किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाबुशेन ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए। लाबुशेन पिछले कुछ समय से बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उनका आखिरा शतक 2023 में आया था। 2023 में उनका औसत 34.91 का था। वो 2024 में गिरकर 30.93 हो गया। इस साल अब तक चार टेस्ट में लाबुशेन का औसत 16 का रहा है।
मार्नस का फॉर्म अच्छा नहीं
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बताया कि लाबुशेन अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं और टीम उनके खेल के कुछ पहलुओं पर काम कर रही है। बेली ने कहा कि मार्नस जानता है कि हाल के समय में उसका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसकी हम और वो खुद उम्मीद करते हैं। हम उसके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि वह अपनी लय वापस पा सके।
सम्बंधित ख़बरें
CSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Cricket Australia ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, लिस्ट से इन पांच स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
चोट के कारण स्मिथ बाहर
स्टीव स्मिथ को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी थी। बेली ने कहा कि स्मिथ को पूरी तरह ठीक होने के लिए और वक्त की जरूरत है। हमने फैसला किया है कि स्मिथ को एक और हफ्ते का आराम दिया जाए ताकि उनकी चोट पूरी तरह ठीक हो सके। ऐसे में उनकी स्थति देखने के बाद दूसरे या तीसरे टेस्ट से शामिल किया जाएगा।
सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। वो प्लेइंग में भी रहेंगे। वहीं जोश इंग्लिस ने श्रीलंका दौरे पर सभी को प्रभावित किया है। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लिस ने शतक बनाया था। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिला है। प्लेइंग 11 की घोषणा मैच के दिन की जाएगी।
Marnus labuschagne and steve smith dropped for west indies tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMमेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PMचिन्नास्वामी में स्विंग के सुल्तान का जलवा, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बनाया रिकॉर्ड, 1 विकेट लेकर रचा इतिहास
Apr 05, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM














