IND vs ENG के बीच टेस्ट में इन गेंदबाजों को रहा है जलवा, जानें दोनों देशों के बीच किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो रही है। इस मौके पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाजों पर एक नजर डाली गई है।
IND vs ENG के बीच टेस्ट में इन गेंदबाजों को रहा है जलवा, जानें दोनों देशों के बीच किसने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला टेस्ट हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज से भारतीय टीम की एक नई शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज में बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों पर नजरें रहेगी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह केवल तीन मैच ही खेलेंगे। हालांकि इंग्लैंड के भी कई मुख्य तेज गेंदबाज चोटिल हैं। ऐसे में यह सीरीज काफी मजेदार होगा।

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे और उन्हें मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर, नितीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह के साथ-साथ रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर का भी साथ मिलेगा। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी क्रिस वोक्स करेंगे, जिसमें जोश टंग, ब्रायडन कार्स और स्पिनर शोएब बशीर भी शामिल होंगे।

इन पांच गेंदबाजों ने चटकाए हैं IND vs ENG टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट

पिछले 93 वर्षों में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कई दिग्गज गेंदबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आज से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि किन पांच गेंदबाजों भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेकर अपना लोहा मनवाया है। 

जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 149 विकेट

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी होने के साथ-साथ सबसे सफल गेंदबाज़ भी हैं। उन्होंने अपने 21 साल के करियर में भारत के खिलाफ 39 टेस्ट खेले और 149 बल्लेबाजों को आउट किया।

रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 114 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ़ भारत के लिए 24 टेस्ट में अश्विन ने 114 बल्लेबाज़ों को आउट किया। चेन्नई के 38 वर्षीय क्रिकेटर इंग्लैंड के खिलाफ खेल के पांच दिवसीय प्रारूप में 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।

भगवत चंद्रशेखर (भारत) – 95 विकेट

भारत के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर भगवत चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और अपनी घातक गेंदबाज़ी से 95 विकेट चटकाए, जो आज भी भारतीय गेंदबाज़ी इतिहास में एक यादगार उपलब्धि मानी जाती है।

अनिल कुंबले (भारत) – 92 विकेट

भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने अपने 18 वर्ष लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 92 विकेट झटकते हुए विपक्षी बल्लेबाज़ों को बार-बार परेशान किया।

बिशन सिंह बेदी (भारत) – 85 विकेट

भारतीय स्पिन गेंदबाजी के महानतम नामों में शुमार बिशन सिंह बेदी ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 85 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज़ों को बार-बार मात दी।

इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम देश मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांच विकेट वाले हॉल
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 39 149 5/20 6
रविचंद्रन अश्विन भारत 24 114 6/55 8
भगवत चंद्रशेखर भारत 23 95 8/79 8
अनिल कुंबले भारत 19 92 7/115 4
बिशन सिंह बेदी भारत 22 85 6/71 4
कपिल देव भारत 27 85 6/91 4
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 24 74 6/25 2
रविंद्र जडेजा भारत 20 70 7/48 2
इशांत शर्मा भारत 23 67 7/74 2
बॉब विलिस इंग्लैंड 17 62 6/53 3
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com