-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Keshav Maharaj Takes 7 Wickets As Hosts Are Bundled Out For 333 South Africa Vs Pakistan
Pakistan vs South Africa: केशव महाराज के नाम 7 विकेट, 333 रन पर ढेर हुआ मेजबान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Keshav Maharaj's Seven Wickets: पाकिस्तान की इस पारी में बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 42.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 102 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, साइमन ने 2 विकेट लिए।

केशव महाराज (फोटो- IANS)
PAK vs SA 2nd Test Match: रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान टीम 333 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मध्यक्रम टिक नहीं सका। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक, कप्तान शान मसूद और सऊद शकील ने अर्धशतक जमाकर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर बाकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। विपक्षी गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार अंतराल पर विकेट झटके। पाकिस्तान की उम्मीदें मध्यक्रम पर टिकी थीं, लेकिन साझेदारियां लंबी नहीं चल सकीं। निचले क्रम के बल्लेबाज भी प्रभाव नहीं छोड़ सके और पूरी टीम 333 रन पर ढेर हो गई।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम को 35 के स्कोर पर इमाम-उल-हक (17) के रूप में झटका लगा। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने कप्तान मसूद के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को संभाला।
शफीक 146 गेंदों में चार चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बाबर आजम (16) भी चलते बने। पाकिस्तानी टीम का जब तीसरा विकेट गिरा, उस समय तक स्कोर 167 रन था। यहां से कप्तान मसूद ने सऊद शकील के साथ चौथे विकेट के लिए 45 रन जुटाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। मसूद 176 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
246 के स्कोर तक पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (19) का विकेट भी गंवा दिया था। यहां से सलमान आगा ने सऊद शकील के साथ छठे विकेट के लिए 70 रन जुटाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आगा 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शकील ने 66 रन टीम के खाते में जोड़े।
केशव महाराज ने झटके 7 विकेट
पाकिस्तान की इस पारी में बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने 42.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 102 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, साइमन हार्मर ने 2 सफलताएं हासिल कीं। शेष 1 विकेट तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज की तैयारी में जुटे स्टीव स्मिथ, स्ट्रेंथ टेस्ट के नतीजे रहे शानदार
पाकिस्तान ने दो मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच 93 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना होगा। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवाने की कोशिश करेगी।
एजेंसी इनपुट के साथ
Keshav maharaj takes 7 wickets as hosts are bundled out for 333 south africa vs pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
Jun 28, 2026 | 01:10 PM‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Jun 28, 2026 | 01:10 PMनासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 01:08 PMHomemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Jun 28, 2026 | 01:08 PMराजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
Jun 28, 2026 | 01:05 PMSakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Jun 28, 2026 | 12:59 PMअमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
Jun 28, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














