-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shafiq And Masood Hit Half Centuries Against South Africa As Pakistan Lost 5 Wickets On The First Day
PAK vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शफीक-मसूद के अर्धशतक, पहले दिन पाकिस्तान ने गंवाए 5 विकेट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 259 रन बनाए। शफीक और शान मसूद ने अर्धशतकीय पारी खेली।

शान मसूद (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट खोकर 259 रन बनाए। पहले दिन के खेल में सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
मैच के पहले दिन सोमवार को टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग जोड़ी के रूप में अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। इमाम 35 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद ने बीच के ओवरों में पारी संभाली और टीम को आगे बढ़ाया।
शफीक और मसूद की अर्धशतकीय पारी ने पाकिस्तान को पहले दिन पांच विकेट पर 259 रन तक पहुँचाने में मदद की। टीम ने दिन का खेल मजबूती के साथ समाप्त किया। यहां से शफीक ने कप्तान मसूद के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तानी पारी को संभाला। अब्दुल्ला शफीक ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके शामिल रहे। बाबर आजम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन 16 रन से ज्यादा टीम के खाते में नहीं जोड़ सके।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
पाकिस्तानी टीम 212 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मसूद ने सऊद शकील के साथ 45 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। कप्तान मसूद ने 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 87 रन बनाए। पहले दिन की समाप्ति तक सऊद शकील 42, जबकि सलमान आगा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम की ओर से केशव महाराज और साइमन हार्मर 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि कगिसो रबाडा ने 1 विकेट अपने नाम किया।
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 93 रन से जीता था। मेजबान टीम दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर चुकी है। ऐसे में साउथ अफ्रीका की कोशिश रावलपिंडी में जारी दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवाने की होगी।
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ झटके दो विकेट, अब एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं जोश हेडलवुड
दोनों देश टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच टी20 सीरीज रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी, जिसके बाद 4-8 नवंबर के बीच वनडे सीरीज फैसलाबाद में आयोजित होगी।
IANS इनपुट के साथ
Shafiq and masood hit half centuries against south africa as pakistan lost 5 wickets on the first day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














