- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jos Buttler And Gerald Coetzee Rejoin Gujarat Titans Ipl 2025
गुजरात टाइटंस से दोबारा जुडेंगे ये दो विदेशी खिलाड़ी, भारत-पाक तनाव के कारण चले गए थे अपने घर
- Written By: संजय बिष्ट
आईपीएल 2025 के दोबारा शुरु होने के बाद गुजरात टाइटंस के साथ ये दो विदेशी खिलाड़ी 14 मई को जुड़ेंगे। जिसके बाद जीटी को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में ताकत मिलेगी।

गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते सोमवार को आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान किया। इस दौरन खबर मिली कि अब 25 मई की जगह इस साल के आईपीएल का फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। इसी बीच गुजरात टाइटंस के बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टीम के साथ दो बड़े खिलाड़ी दोबारा जुड़ने जा रहे हैं।
GT से दोबारा जुडेंगे ये दो खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के जोस बटलर और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्जी आने वाली 14 मई को टीम के साथ दोबारा जुडेंगे। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने एक हफ्ते के लिए आईपीएल में स्थगित कर दिया था। जिस कारण जोस बटलर और गेराल्ड कोएत्जी अपने घर विदेश चले गए थे। वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान, शेरफन रदरफोर्ड, कगिसो रबाडा और करीम जनम भारत में ही रह रहे थे।
जोस बटलर की शानदार फॉर्म
आईपीएल 2025 में गुजरता टाइटंस (GT) के तीन मैच शेष हैं। इस दौरान जीटी को दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेनन्ई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। गुजरात के लिए इस दौरान विकटेकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन किया है। बटलर ने मौजूदा सीजन के कुल 11 मैचों में 500 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच फिप्टी लगाई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
गेराल्ड कोएत्सी ने गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में केवल दो मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने दो विकेट लिए हैं। शेष मैचों में गुजरात टाइटंस कोएत्सी का टीम के लिए इस्तेमाल कर सकती है। वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं। गुजरात के पिछले मुकाबले में गोराल्ड ने 6 गेदों का सामना करते हुए अहम 12 रन बनाए थे। उनकी इस पारी से गुजरात को मुंबई को मात देने में मदद मिली थी।
शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस इस साल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। इस वक्त गुजरात आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसने 11 मुकाबलों में से 8 में जीत हासिल की है। इस साल गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। गुजरात को अपने शेष मुकाबले 18, 22 और 25 मई को खेलने हैं।
Jos buttler and gerald coetzee rejoin gujarat titans ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMMP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMफ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PMशारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













