-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Gupt Navratri 2026 Kalash Sthapana Shubh Muhurat Puja Vidhi
Gupt Navratri : आज से गुप्त नवरात्र शुरू, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी
- Written By: सीमा कुमारी
Gupt Navratri Worship: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

मां दुर्गा( सौ.जैमिनी)
Gupt Navratri Kalash Sthapana Time: आज यानी 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है। सनातन परंपरा में गुप्त नवरात्रि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक साधना का समय माना गया है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि की तुलना में यह पर्व अधिकतर साधना, मंत्र जाप और देवी आराधना के लिए प्रसिद्ध है।
इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुप्त नवरात्र में व्रत और साधना करने से साधक को जीवन के सभी भय से छुटकारा मिलता है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2026 शुभ समय
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर हो गई है। वहीं, इस तिथि का समापन 15 जुलाई सुबह को 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, आज यानी 15 जुलाई से आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Clothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Vastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
जानिए आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2026 घटस्थापना शुभ मुहूर्त
नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना करने का खास विधान है। इस बार यह शुभ तिथि 15 जुलाई को है। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त का 15 जुलाई को सुबह 06 बजकर 01 मिनट से 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है।
शुभ योगों में हो रही है नवरात्रि की शुरुआत
इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ पुष्य नक्षत्र, हर्षण योग और सिद्ध योग जैसे अत्यंत मंगलकारी संयोगों में हो रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से ये योग पूजा-पाठ, मंत्र जाप और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें-Clothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का क्या है धार्मिक महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि सामान्य नवरात्रि की तुलना में अधिक गूढ़ और साधना प्रधान मानी जाती है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में इस नवरात्रि का ज्ञान केवल ऋषियों, सिद्ध पुरुषों और साधकों तक ही सीमित था। वे इन नौ दिनों में विशेष साधना और देवी उपासना के माध्यम से आध्यात्मिक शक्तियों की प्राप्ति का प्रयास करते थे।
मान्यता है कि जो साधक पूरे श्रद्धाभाव से इन नौ दिनों में व्रत, जप, हवन और देवी आराधना करता है, उसे देवी की कृपा से आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आषाढ़ गुप्त नवरात्र घटस्थापना विधि
सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें।
इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित करें।
मिट्टी के पात्र में मिट्टी भरकर जौ बोएं।
एक कलश में जल भरे और कलश में गंगाजल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और दूर्वा डालें।
कलश के ऊपर एक नारियल को लाल चुनरी को लपेटकर रखें।
कलश पर रोली से स्वास्तिक बनाकर धूप-दीप जलाएं।
मां दुर्गा की आरती करें।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
फल और मिठाई का भोग लगाएं।
आखिरी में सभी लोगों में प्रसाद बाटें।
Gupt navratri 2026 kalash sthapana shubh muhurat puja vidhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gupt Navratri : आज से गुप्त नवरात्र शुरू, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी
Jul 15, 2026 | 07:22 AMइंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
Jul 15, 2026 | 07:16 AMटी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
Jul 15, 2026 | 07:15 AMनागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
Jul 15, 2026 | 07:15 AMआमिर खान के गौरी स्प्रैट से शादी करने पर जारी हुआ फतवा, मुफ्ती बोले- गैर-मुस्लिम महिला से निकाह ‘हराम’
Jul 15, 2026 | 07:10 AM3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं, आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए: स्वामी गोविंद देव गिरी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा
Jul 15, 2026 | 07:03 AMUS Iran War: अमेरिका के ईरान पर नए हवाई हमले, गल्फ में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर IRGC का पलटवार
Jul 15, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














