T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में बना बड़ा कीर्तिमान, जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल ने डिजिटल व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया। JioHotstar पर मैच के दौरान 65.2 मिलियन दर्शकों की पीक कॉनकरेंसी दर्ज हुई।
New Digital Viewership Record
भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New Digital Viewership Record: टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले ने डिजिटल खेल दर्शक संख्या का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस रोमांचक मुकाबले को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक समय में 65.2 मिलियन (6.52 करोड़) दर्शकों ने लाइव देखा, जो किसी भी लाइव स्पोर्ट्स इवेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक पीक कॉनकरेंसी मानी जा रही है।

यह जानकारी इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दी। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले के दौरान आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा। जिसने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा।

जय शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों की पीक कॉनकरेंसी दर्ज की गई, जो दुनिया भर में किसी भी लाइव खेल आयोजन के लिए एक नया रिकॉर्ड है।

जय शाह ने आगे कहा कि यह उपलब्धि वैश्विक क्रिकेट की उस ताकत को दर्शाती है, जो भारतीय प्रशंसकों को बड़े पैमाने पर जोड़ने की क्षमता रखती है। साथ ही उन्होंने जियो हॉटस्टार के साथ आईसीसी की साझेदारी की भी सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से दुनियाभर के करोड़ों प्रशंसकों तक क्रिकेट को पहुंचाने में मदद मिल रही है। यह रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि टी20 क्रिकेट और भारतीय टीम के मुकाबलों की लोकप्रियता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

मुकाबले का हाल

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। वहीं उसके अलावा शिवम दुबे ने 43, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पांड्या ने 27, तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और मुकाबले को 7 रनों से गंवा दिया। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने 105 रनों की पारी खेली। वहीं विल जैक्स ने 35, बटलर ने 25, सैम करन ने 18 और आर्चर ने 19 रन बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com