मैनचेस्टर में जसप्रीत बुमराह के निशाने पर होंगे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा...

Jasprit Bumrah: मैनचेस्टर में जसप्रीत बुमराह के पास कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। अगर वो पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बनेंगे।
मैनचेस्टर में जसप्रीत बुमराह के निशाने पर होंगे कई रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा...
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह 5 विकेट लेते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक दो मुकाबलों में 12 विकेट चटकाए हैं। जिसमें उन्होंने हेडिंग्ले और लॉर्ड्स की पहली पारी में पांच-पांच विकेट चटकाए थे।

दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगर चौथे मैच में खेलते हैं और कम से कम एक विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो वह इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए थे। अब उनकी नजरें इस रिकॉर्ड पर होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट (इंग्लैंड में)

खिलाड़ी का नाम मैच खेले विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह 10 49 5/64
ईशांत शर्मा 14 48 7/74
कपिल देव 13 43 5/125
अनिल कुंबले 10 36 4/66
बिशन सिंह बेदी 12 35 6/226

मैनचेस्टर में जसप्रीत बुमराह के पास ईशांत शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। अगर मैनचेस्टर में बुमराह तीन विकेट ले लेते हैं तो वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। ईशांत शर्मा के नाम इंग्लैंड में 51 विकेट है। इशांत शर्मा ने अब तक भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम मैच खेले विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
ईशांत शर्मा 15 51 7/74
जसप्रीत बुमराह 11 49 5/64
कपिल देव 13 43 5/125
मोहम्मद शमी 14 42 4/57
मोहम्मद सिराज 9 36 6/70

इसके अलावा बुमराह के पास इंग्लैंड में सबसे सफल एशियाई टेस्ट गेंदबाज बनने का भी मौका होगा। इस उपलब्धि के लिए जसप्रीत बुमराह को पांच विकेट चटकाने होंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड महान पाकिस्तानी गेंदबाज़ और पूर्व कप्तान वसीम अकरम के नाम है। अपने 17 साल के टेस्ट करियर के दौरान अकरम ने इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेले और 53 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला एशियाई गेंदबाज

गेंदबाज़ का नाम देश मैच खेले विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वसीम अकरम पाकिस्तान 14 53 6/67
ईशांत शर्मा भारत 15 51 7/74
जसप्रीत बुमराह भारत 11 49 5/64
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान 12 49 6/84
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 6 48 9/65

इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह के पास मुथैया मुरलीधरन की बराबरी करने का मौका होगा। अगर बुमराह मैनचेस्टर में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब होते हैं तो वह मुरलीधरन की बराबरी कर लेंगे। बुमराह के नाम अभी इंग्लैंड में 4 बार पांच विकेट हॉल है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाला एशियाई गेंदबाज

गेंदबाज़ का नाम देश मैच खेले विकेट्स पांच विकेट
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 6 48 5
जसप्रीत बुमराह भारत 11 49 4
इमरान ख़ान पाकिस्तान 12 47 4
वकार यूनुस पाकिस्तान 10 45 3
सोहेल ख़ान पाकिस्तान 2 13 2
चेतन शर्मा भारत 2 16 2
मोहम्मद निस्सार भारत 4 18 2
लाला अमरनाथ भारत 3 13 2
भुवनेश्वर कुमार भारत 5 19 2

इंग्लैंड में किसी गैर-इंग्लिश गेंदबाज़ द्वारा सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड शेन वार्न के नाम है। इस महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने इंग्लैंड में खेले गए 22 टेस्ट मैचों में 129 विकेट लेकर अपना करियर समाप्त किया।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज

गेंदबाज़ का नाम देश मैच खेले विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया 22 129 7/165
डेनिस लिली ऑस्ट्रेलिया 16 96 7/89
मैल्कम मार्शल वेस्ट इंडीज़ 18 94 7/22
कर्टली एम्ब्रोज़ वेस्ट इंडीज़ 20 88 6/52
ग्लेन मैक्ग्राथ ऑस्ट्रेलिया 14 87 8/38
कर्टनी वॉल्श वेस्ट इंडीज़ 21 87 6/74

अगर बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में भी एक बार पांच विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह अकरम का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में 12 बार पांच विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक, बुमराह और अकरम दोनों के नाम 11-11 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

SENA देशों में सर्वाधिक पांच विकेट (टेस्ट में)

गेंदबाज़ का नाम देश मैच खेले विकेट्स पांच विकेट
जसप्रीत बुमराह भारत 33 157 11
वसीम अकरम पाकिस्तान 32 146 11
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 23 125 10

जनवरी 2016 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में कुल 28 मैच खेले हैं और कुल 98 बल्लेबाजों को आउट किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

गेंदबाज़ का नाम मैच खेले विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांच विकेट
रविचंद्रन अश्विन 53 150 6/55 8
रवींद्र जडेजा 58 122 7/48 2
अनिल कुंबले 47 117 7/115 4
कपिल देव 50 113 6/91 4
जसप्रीत बुमराह 28 98 6/19 6

मैनचेस्टर में दो विकेट लेते ही बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। वो इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने के मामले में रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, रवींद्र जडेजा और कपिल देव की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com