-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Ramzan Dont Make These 5 Mistakes Or Fasting Reward May Decrease
रोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
- Written By: सीमा कुमारी
Ramzan Rules For Fasting: रमजान में रोज़ा रखते समय अक्सर लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं। जानें वो 5 बड़ी गलतियां, जिनसे रोज़े का सवाब कम हो सकता है और सही तरीके से रोज़ा फलदायक बनाएं।

रमजान का पाक महीना (सौ. Gemini)
Ramzan Mistakes: रमजान का पाक महीना अभी चल रहा है। यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। रमजान के दौरान मुसलमान भाई-बहन सुबह से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं, यानी खाना, पानी और अन्य सांसारिक सुखों से परहेज करते हैं।
इस्लामिक धर्म गुरु के अनुसार, रमजान के महीने में रोजा रखने और इबादत करने के कई महत्वपूर्ण नियम हैं, जिनका पालन करना हर रोजेदार के लिए जरूरी होता है। जो इसप्रकार है-
रोजा रखने के क्या है मुख्य नियम
समय: रोजा सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी के साथ शुरू होता है और सूर्यास्त के समय इफ्तार के साथ खोला जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Ganesha : घर में पंचमुखी गणेश की प्रतिमा रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Kalashtami Vrat : आज कालाष्टमी पर करें ये खास उपाय, काल भैरव की कृपा से दूर होंगे जीवन के कष्ट
Masik Janmashtami : मासिक जन्माष्टमी आज, रात में इस तरह करें बाल गोपाल की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Hanuman Ji Puja: क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है? जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल
ब्रह्मचर्य का पालन: इस दौरान कुछ भी खाने-पीने, धूम्रपान करने और शारीरिक संबंध बनाने की सख्त मनाही होती है।
नियत: रोजा रखने के लिए दिल में साफ इरादा यानी ‘नियत’ करना जरूरी है कि आप यह रोजा सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए रख रहे हैं।
क्या करने से रोजा टूट जाता है?
जानबूझकर खाना-पीना: अगर आप जानबूझकर थोड़ा भी पानी पीते हैं या कुछ खाते हैं, तो रोजा टूट जाएगा।
बुरा व्यवहार: झूठ बोलना, चुगली करना, गाली देना, गुस्सा करना या किसी का दिल दुखाना रोजे की रूह को कमजोर करता है और कुछ मान्यताओं में इसे रोजा टूटने का कारण माना जाता है।
किन बातों से रोजा नहीं टूटता?
भूलवश खाना: अगर आप भूल से कुछ खा-पी लें और याद आते ही रुक जाएं, तो रोजा कायम रहता है।
मेडिकल: इंजेक्शन लगवाना (ताकत वाला न हो), खून की जांच कराना, आंख में दवा डालना, या भूलवश थूक निगलने से रोजा नहीं टूटता।
नहाना: रोजे की हालत में नहाने या इत्र (परफ्यूम) लगाने की अनुमति है।
किन्हें रोजे रखने से बचना चाहिए ?
इस्लाम में बीमार, यात्री, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, अत्यधिक वृद्ध लोग, और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को रोज़े रखने से छूट है। यह छूट सेहत को नुकसान से बचाने के लिए दी जाती है, और बाद में इन छूटे हुए रोज़ों को कज़ा (बाद में रखना) या फिदया (गरीबों को खाना खिलाना) के द्वारा पूरा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी? क्या है इफ्तारी का मतलब? जानिए इस पाक महीने की खास बातें
रमजान के पाक महीना में क्या करना होता है नेक
नमाज और कुरान: पांच वक्त की नमाज पढ़ना और कुरान की तिलावत करना इस महीने में बहुत पुण्य का काम माना जाता है।
दान : अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को देना रमजान की सबसे बड़ी नेकियों में से एक है।
Ramzan dont make these 5 mistakes or fasting reward may decrease
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Jul 07, 2026 | 05:27 PMQueen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 05:25 PMSRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
Jul 07, 2026 | 05:20 PMस्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग
Jul 07, 2026 | 05:17 PMभारत-इंडोनेशिया के बीच समझौते, ब्रह्मोस डील पर मुहर; PM मोदी ने किया ऐलान
Jul 07, 2026 | 05:10 PMइमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार
Jul 07, 2026 | 05:08 PMAmravati News: धामणगांव रेलवे में जनकल्याण शिविरों की पहल, 670 शिकायतों का हुआ समाधान
Jul 07, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














