भारत के फाइनल में पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर पर कसा तंज, फेक बाबा की दी उपाधि

Navjot Singh Sidhu: भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्हें फेक बाबा भी कहा है।
Navjot Singh Sidhu Slams Mohammad Amir
नवजोत सिंह सिद्धू (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Navjot Singh Sidhu Slams Mohammad Amir: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की आलोचना की।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "कुछ लोगों को बेबुनियाद भविष्यवाणी करने की आदत होती है। अगर उनकी बात सही हो जाए तो वे इसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं, लेकिन गलत होने पर उसे महज अंदाजा कहकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे लोग खुद को किसी समझदार बाबा की तरह पेश करते हैं, जबकि उनकी बातें अक्सर हकीकत से दूर होती हैं।"

फेक बाबा है आमिर

सिद्धू ने यह भी याद दिलाया कि आमिर ने पहले कहा था कि भारत सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगा। आमिर ने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत आगे आई, और दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। आमिर ने सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड की जीत का दावा किया था, लेकिन वह भी गलत साबित हुआ। नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को 'फेक बाबा' कहा।

सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आमिर ने की थी भविष्यवाणी

दरअसल, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्ट इंडीज के पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि, टूर्नामेंट के नतीजे उनकी भविष्यवाणी के बिल्कुल उलट रहे। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया, जबकि भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर की आलोचना की।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद आमिर ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के बाद भारत ने इस मैच में बेहतरीन क्रिकेट खेला और उसे इसका श्रेय मिलना चाहिए। दोनों टीमों के बीच असली अंतर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी रही। आमिर ने माना कि अगर सैमसन का कैच पकड़ लिया जाता, तो मैच का नतीजा अलग भी हो सकता था।

Navbharat Live
navbharatlive.com