- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Italy Announced Squad For T20 World Cup 2026 Wayne Madsen Named As Captain
T20 World Cup के लिए इटली की टीम घोषित, दिग्गज बल्लेबाज वेन मैडसेन को सौंपी कमान
Italy Team For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की टीम की घोषणा कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम जिसकी अगुआई अनुभवी बल्लेबाज वेन मैडसेन करेंगे। जो बर्न्स को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

इटली टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Wayne Madsen Lead to Italy In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड के आगाज में अब महज 20 दिनों का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में टी20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की टीम की घोषणा कर दी गई है। इटली के अनुभवी बल्लेबाज वेन मैडसेन को कप्तान नियुक्त किया गया है।
फरवरी 7 से मार्च 8 तक भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में इटली की टीम पहली बार शामिल होगी। इटली की टीम नौ फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में पदार्पण करेगी और उनका अगला मैच 12 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ होगा। वहीं 16 को इंग्लैंड से और 19 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला होगा। यह दोनों मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने आगामी टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए मैडसेन को राष्ट्रीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। मैडसेन काउंटी क्रिकेट में डर्बीशायर के लिए खेलते हैं और उनके पास इटैलियन पासपोर्ट है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी जो बर्न्स को उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
आज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
PAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल
SA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को भी टीम में किया गया शामिल
इटली की टीम को और मजबूती देते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ जॉन-जॉन स्मट्स को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। स्मट्स ने पिछले साल दुबई में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था। उन्होंने 2017 से 2021 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए 6 वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह अपनी पत्नी के जरिए इटली के लिए खेलने के पात्र बने हैं। इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर ग्रांट स्टीवर्ट, जो काउंटी क्रिकेट में केंट का प्रतिनिधित्व करते हैं, भी इटली की ओर से खेलेंगे। स्टीवर्ट के पास अपनी इटैलियन मां के कारण EU पासपोर्ट है और वह अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup को लेकर बवाल जारी, बांग्लादेश ने नहीं दिया भारतीय ICC अधिकारी को वीजा
इटली ने 2025 यूरोप रीजनल फाइनल में उपविजेता रहकर अपने पहले ICC टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी कनाडा के पूर्व कप्तान जॉन डेविसन संभालेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया में स्टेट क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वहीं आयरलैंड के पूर्व बल्लेबाज़ केविन ओ’ब्रायन और स्कॉटलैंड के पूर्व खिलाड़ी डगलस ब्राउन सहायक कोच के रूप में टीम के साथ काम करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की टीम
वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिशन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका।
Italy announced squad for t20 world cup 2026 wayne madsen named as captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, गोल्ड 2000 तो सिल्वर 5500 रूपए हुआ महंगा
Mar 04, 2026 | 10:16 AMमुंबई में देर रात तक ATS की छापेमारी, ISIS के सोशल मीडिया लिंक और पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
Mar 04, 2026 | 10:06 AMShare Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निवेशकों में युद्ध से बड़ा डर
Mar 04, 2026 | 09:57 AMईरान ने US पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक साथ फायर किए 500 मिसाइलें और 2000 ड्रोन, मचा हड़कंप
Mar 04, 2026 | 09:50 AMनिशानेबाज: कभी जेल तो कभी अस्पताल, यही है बड़े नेताओं का हाल
Mar 04, 2026 | 09:47 AMइजराइल-ईरान महायुद्ध: राष्ट्रपति भवन पर बमबारी और 787 की मौत, दुनिया पर तेल संकट का खतरा
Mar 04, 2026 | 09:34 AMसंपादकीय: पृथ्वी का ही खात्मा करने पर आमादा, क्या इंसानी साहस अब वहशीपन बन गया है?
Mar 04, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














