- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl First Wicket Takers List From 2008 To 2026 Kmow About Them
IPL 2008 से लेकर 2026 तक, जानें हर सीजन में किसने चटकाया है पहला विकेट; देखें पूरी लिस्ट
First IPL Wicket: आईपीएल इतिहास में हर सीजन के पहले विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 2026 में जैकब डफी शामिल हुए। इस लिस्ट में कई दिग्गज गेंदबाजों के नाम दर्ज हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

जैकब डफी आरसीबी टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत अपने साथ नए रिकॉर्ड और अलग-अलग उपलब्धियों के साथ होता है। आईपीएल 2026 का पहला विकेट जैकब डफी ने हासिल की।
साल 2008 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कई दिग्गज गेंदबाज इस खास उपलब्धि को अपने नाम कर चुके हैं। आइए, जानते है अब तक कौन से गेंदबाज ने आईपीएल में सीजन का पहला विकेट लिया है। आईपीएल 2026 में यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने हासिल की, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पहला विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। इससे पहले 2025 में जोश हेज़लवुड, 2024 में मुस्ताफिजुर रहमान और 2023 में मोहम्मद शमी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
कई बड़े नाम इस सूची में शामिल
अगर पूरी सूची पर नजर डालें तो इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। आईपीएल के पहले सीजन 2008 में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जाहिर खान ने पहला विकेट लिया था। इसके बाद ब्रेट ली, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज गेंदबाज भी इस लिस्ट में शामिल हुए। हाल के वर्षों में दीपक चाहर, उमेश यादव और काइल जैमिसन जैसे गेंदबाजों ने भी सीजन का पहला विकेट लेकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह आंकड़ा इस बात को भी दर्शाता है कि तेज गेंदबाजों का शुरुआती ओवरों में कितना दबदबा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी 13 साल का तिलिस्म, 2012 के बाद नहीं कर सकी है ऐसा
‘मैं बिना तैयारी के वापस…’,RCB की पहली जीत के बाद विराट कोहली ने ODI फॉर्मेट को दिया श्रेय
विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
शर्मनाक…RCB की पहली जीत के बाद फिल सॉल्ट का कमेंट हुआ वायरल, दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर जताई नाराजगी
हर आईपीएल सीजन में पहला विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| वर्ष | खिलाड़ी का नाम |
|---|---|
| 2008 | जाहिर खान |
| 2009 | तिसारा पेरेरा |
| 2010 | चमिंडा वास |
| 2011 | इकबाल अब्दुल्ला |
| 2012 | जेम्स फ्रेंकलिन |
| 2013 | ब्रेट ली |
| 2014 | लसिथ मलिंगा |
| 2015 | मोर्ने मोर्कल |
| 2016 | इशांत शर्मा |
| 2017 | अनिकेत चौधरी |
| 2018 | दीपक चाहर |
| 2019 | हरभजन सिंह |
| 2020 | पियूष चावला |
| 2021 | काइल जैमिसन |
| 2022 | उमेश यादव |
| 2023 | मोहम्मद शमी |
| 2024 | मुस्ताफिजुर रहमान |
| 2025 | जोश हेजलवुड |
| 2026 | जैकब डफी |
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं हनरिच क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए जेकब डफी ने 3, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: IPL में कप्तानी करते ही छाए ईशान किशन, डेब्यू में बना डाला ये खास रिकॉर्ड
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।
Ipl first wicket takers list from 2008 to 2026 kmow about them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिंपरी-राजगुरुनगर एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली रफ्तार, 7827 करोड़ की परियोजना आगे बढ़ी
Mar 29, 2026 | 02:33 PMसावधान! क्या आपका CA भी बदल रहा है आपकी ईमेल आईडी? नागपुर में ऐसे हुआ ₹72 लाख का ‘जीएसटी खेल’
Mar 29, 2026 | 02:31 PMपश्चिम एशिया तनाव: सीआईआई ने सरकार की सराहना की और 12 सूत्रीय एजेंडा पेश किया
Mar 29, 2026 | 02:30 PMएक्टर नहीं, तो सेना में होता! RTMNU फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए रणदीप हुड्डा; सैकड़ों फिल्मों ने लिया भाग
Mar 29, 2026 | 02:21 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 10वें दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म
Mar 29, 2026 | 02:19 PMलगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं, जालना ड्रायपोर्ट पर तहसीलदार की कार्रवाई; 495 एकड़ परियोजना सील
Mar 29, 2026 | 02:18 PMदुबई की जंग से बचकर मुंबई लौटा युवक, एयरपोर्ट के बाहर ‘नकली पुलिस’ ने सरेआम लूटे 53 हजार रुपए
Mar 29, 2026 | 02:18 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM














