₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO

Mainpuri News: मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायत बसयत में ₹77 लाख की लागत से बनी एक नई सड़क उद्घाटन से पहले ही उखड़ने लगी है, जिससे योगी सरकार के के दावे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Mainpuri Road Corruption News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायत बसयत में ₹77 लाख की लागत से बनी एक नई सड़क उद्घाटन से पहले ही उखड़ने लगी है, जिससे योगी सरकार के 'गड्ढा मुक्त सड़कों' के दावे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और मानक के विपरीत काम हुआ है, जिसके कारण कोलतार और गिट्टियां अपने आप बाहर निकल रही हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में यूपी की सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं और विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास के नाम पर विनाश करने वालों को जनता आगामी चुनावों में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया है। मैनपुरी के बसयत गांव की यह सड़क अब भ्रष्टाचार के एक नए प्रतीक के रूप में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने प्रशासन और ठेकेदारों की जुगुलबंदी की पोल खोल दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.