- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Dry Port Project Sealed Land Revenue Dues Daregaon
लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं, जालना ड्रायपोर्ट पर तहसीलदार की कार्रवाई; 495 एकड़ परियोजना सील
Maharashtra Logistics Park: जालना के दरेगांव में 495 एकड़ में विकसित ड्रायपोर्ट परियोजना को 52 लाख रुपये भूमि राजस्व बकाया के कारण राजस्व विभाग ने सील कर दिया। राशि जमा होने के बाद ही सील हटाई जाएगी।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalna Infrastructure Project( Source: Social Media )
Jalna Infrastructure Project: जालना राजस्व विभाग ने दरेगांव क्षेत्र में 495 एकड़ में विकसित ड्रायपोर्ट परियोजना को सील कर दिया है। ड्रायपोर्ट प्राधिकरण पर 52 लाख रुपये के भूमि राजस्व बकाए का भुगतान नहीं होने पर तहसीलदार छाया पवार की अगुवाई में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की, बकाया राशि जमा होने के बाद ही सौल हटाई जाएगी प्रशासन के अनुसार, दिसंबर से लगातार बकाया वसूली के लिए नोटिस व निर्देश दिए जा रहे थे।
हालांकि, संबंधित प्राधिकरण की ओर से महज आश्वासन ही दिया जा रहा था। वित्तीय वर्ष समाप्त होने की समयसीमा 31 मार्च नजदीक आने के चलते वसूली प्रक्रिया की गई।
यह ड्रायपोर्ट परियोजना जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण व नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के जरिए विकसित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर नगर निगम में वेतन संकट, कर्मचारियों ने दी काम बंद आंदोलन की चेतावनी
अमृता फडणवीस का बड़ा बयान: ‘अशोक खरात पर पहले ही होना चाहिए था एक्शन, कई महिलाओं की जान बच जाती’
जलगांव में दिल दहला देने वाली घटना! एक ही रस्सी से खेत में झूल गया पति-पत्नी, दो मासूमों के सिर से उठा साया
पंकजा मुंडे की विरोधियों को खुली चुनौती, बोलीं- मेरे खिलाफ साजिश करने वाले मिट गए, अब गलत काम किया तो होगी जेल
इस मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का संचालन हाल ही में एक निजी कंपनी को 15 वर्षों के लिए सौंपा गया है। परियोजना के तहत कंटेनर यार्ड, वेयरहाउस, कंटेनर हैंडलिंग व ट्रक टर्मिनल जैसी सुविधाएं विकसित की जानी है।
भुगतान की फाइल आला अफसरों के पास भेजी
तहसीलदार छाया पंवार ने बताया कि शासन के नियमों के अनुसार ड्रायपोर्ट प्राधिकरण को एकमुश्त 52 लाख रुपये का भूमि राजस्व जमा करना अनिवार्य था।
वई बार अनुस्मारक देने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने से यह कदम उठाना पड़ा। ड्रायपोर्ट प्रभारी विकास मलिक ने बताया कि दरेगांव व बदनापुर क्षेत्र से संबंधित कुल 85 लाख रुपये के राजस्व भुगतान की फाइल उच्च अधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
यह भी पढ़ें:-समृद्धि महामार्ग पर संदिग्ध मामला, एंबुलेंस से मिला 35 वर्षीय युवक का शव; जालना टोल पर मामले का खुलासा
स्वीकृति मिलते ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ आंतरिक तकनीकी कारणों से देरी हुई है व शीघ्र ही मामला सुलझने की उम्मीद है।
Jalna dry port project sealed land revenue dues daregaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘5% लोग कर रहे 95% का शोषण’, दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया ‘सरकारी शो’
Mar 29, 2026 | 04:02 PMअहिल्यानगर नगर निगम में वेतन संकट, कर्मचारियों ने दी काम बंद आंदोलन की चेतावनी
Mar 29, 2026 | 04:02 PMRCB की जीत के बाद विराट का दिखा रोमांटिक अंदाज, भरे स्टेडियम में अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, शर्म से हुईं लाल
Mar 29, 2026 | 03:58 PMअसम चुनाव: ‘घुसपैठियों को हटाने में सफल नहीं हुए हैं…’, अमित शाह ने सोनितपुर रैली में कही बड़ी बात
Mar 29, 2026 | 03:52 PMअमृता फडणवीस का बड़ा बयान: ‘अशोक खरात पर पहले ही होना चाहिए था एक्शन, कई महिलाओं की जान बच जाती’
Mar 29, 2026 | 03:50 PMPNG उपभोक्ताओं ने शुरू किया LPG सरेंडर, अब तक 6000 से अधिक लोगों ने छोड़ा कनेक्शन
Mar 29, 2026 | 03:49 PMजलगांव में दिल दहला देने वाली घटना! एक ही रस्सी से खेत में झूल गया पति-पत्नी, दो मासूमों के सिर से उठा साया
Mar 29, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM











