शर्मनाक...RCB की पहली जीत के बाद फिल सॉल्ट का कमेंट हुआ वायरल, दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर जताई नाराजगी

Dinesh Karthik Post: आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद फिल सॉल्ट ने सोशल मीडिया पर दिनेश कार्तिक की पोस्ट पर मजेदार टिप्पणी की, अपने शानदार कैच का फोटो शामिल न होने पर शर्मिंदगी जाहिर की।
Phil Salt's Leaves Hilarious Comment On Dinesh Karthik's Instagram Post: 'Shame'
दिनेश कार्तिक पोस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Phil Salt's Hilarious Comment: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। जिस पर इंग्लैंड और आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने निराशा जाहिर की है।

जीत के बाद दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शानदार शुरुआत।" इस पोस्ट में देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के एक साथ बल्लेबाज़ी करते हुए, जैकब डफ़ी और रजत पाटीदार की तस्वीरें थीं, लेकिन साल्ट के कैच का कोई जिक्र नहीं था। जिसके बाद सॉल्ट ने कमेंट करते हुए लिखा, कैच पकड़ने वाले के लिए कुछ नहीं, यह तो बहुत शर्मनाक है।

IPL 2026 का हो सकता है ये बेस्ट कैच

इस पोस्ट में ईशान किशन को आउट करने के लिए शानदार कैच की तस्वीर शामिल नहीं थी। जिसके बाद फिल सॉल्ट ने इसे शर्मनाक बताया।ईशान सिर्फ़ 38 गेंदों में 80 रन बनाकर शानदार लय में थे और लग रहा था कि वह शतक बनाने ही वाले हैं, तभी उन्होंने एक फ़ुल टॉस गेंद को बाउंड्री की तरफ़ भेजने की कोशिश की। गेंद बाउंड्री की तरफ़ ही जा रही थी, लेकिन सॉल्ट के इरादे कुछ और ही थे। पॉइंट से अपनी दाईं ओर तेज़ी से दौड़ते हुए, सॉल्ट ने पूरी तरह से स्ट्रेच करके एक शानदार एक-हाथ वाला कैच लपका। यह एक ऐसा कैच था जिसे इस सीजन के बेहतरीन कैचों में से एक माना जा सकता है।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं हनरिच क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए जेकब डफी ने 3, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com