- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Film Festival 2026 Randeep Hooda Rtmnu Vidarbha Cinema
एक्टर नहीं, तो सेना में होता! RTMNU फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए रणदीप हुड्डा; सैकड़ों फिल्मों ने लिया भाग
Nagpur Film Festival: नागपुर फिल्म फेस्टिवल में रणदीप हुड्डा का जलवा! अपनी संस्कृति और इतिहास पर फिल्म बनाने का दिया संदेश। रामटेक में बनेगी फिल्म सिटी, विदर्भ के कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच।
- Written By: प्रिया जैस

विवि फिल्म फेस्टिवल में रणदीप हुड्डा बने आकर्षण (सौजन्य-नवभारत)
Randeep Hooda Nagpur Visit: अपने गांव, उसकी कहानियों, इतिहास और संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का आह्वान फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विकास विभाग और नागपुर चलचित्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नागपुर फिल्म महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को गुरुनानक भवन में हुआ।
इस अवसर पर हुड्डा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री एड. आशीष जायसवाल, विद्यार्थी विकास विभाग के संचालक डॉ. विजय खंडाल, भारतीय चित्र साधना के सचिव अतुल गंगवार, स्तंभकार एवं लेखक अनंत विजय, फाउंडेशन के अजय राजकारणे उपस्थित थे।
अभिनेता नहीं तो क्या होते रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने कहा कि रचनात्मक सोच के साथ फिल्म बनाना साहसिक कार्य है और इस महोत्सव में बड़ी संख्या में फिल्मों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने अपनी फिल्म रंगरसिया में राजा रवि वर्मा की भूमिका निभाने के अनुभव साझा किए। उन्होंने यह भी बताया कि विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाना आसान नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
उनके जीवन पर आधारित अध्ययन और पढ़ाई के बाद ही उन्होंने यह भूमिका स्वीकार की, ताकि सावरकर के विचार देश ही नहीं, बल्कि विश्व तक पहुंच सकें। युवाओं से संवाद करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा कि यदि वे अभिनेता नहीं होते, तो सेना में जाते या घुड़सवारी के अपने शौक को आगे बढ़ाते। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड के अंतर पर भी प्रकाश डाला और कहा कि अमेरिकी फिल्मों में देशभक्ति को लगातार प्रमुखता दी जाती है, जबकि भारतीय सिनेमा में इस दिशा में और प्रयास की आवश्यकता है।
304 – फिल्में महोत्सव में आईं
205 – महाराष्ट्र की
92 – फिल्में विदर्भ-नागपुर की
फिल्म निर्माण में आगे आने की जरूरत : जायसवाल
राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने कहा कि युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे आने की आवश्यकता है। स्थानीय मंच के अभाव में विदर्भ के कलाकारों को मुंबई में संघर्ष करना पड़ता है। रामटेक में कवि कुलगुरु कालिदास फिल्म सिटी स्थापित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है, जिससे स्थानीय कलाकारों को बड़ा अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें – बूटीबोरी के ESIC अस्पताल की कछुआ चाल, 3 साल बाद भी काम अधूरा, बस स्टैंड जैसा न हो जाए हाल!
स्तंभकार अनंत विजय ने कहा कि फिल्म महोत्सव कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच है। स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक सिनेमा के सामाजिक प्रभाव को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया, लेकिन अब इस दिशा में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। महोत्सव में देश के 85 शहरों से 22 भाषाओं में कुल 304 फिल्में प्राप्त हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र की 205 तथा विदर्भ-नागपुर क्षेत्र की 92 फिल्मों का समावेश है, जिनमें बड़ी संख्या में नए फिल्म निर्माताओं की भागीदारी है। कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वला लोणकर ने किया।
Nagpur film festival 2026 randeep hooda rtmnu vidarbha cinema
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














