- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunrisers Hyderabad New Captain Ishan Kishan Appointed Pat Cummins Injury Full Details
सनराइजर्स हैदराबाद में ईशान किशन से पहले इन खिलाड़ियों ने की है कप्तानी, लिस्ट में कितने भारतीय?
IPL 2026 SRH Captian: सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कप्तान का ऐलान किया। ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई, जिन्होंने हाल में ही T20 World Cup 2026 में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से सबको आकृषित किया था।
- Written By: संजय बिष्ट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
List of Sunrisers Hyderabad Captains in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 28 मार्च से 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। टीम ने धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टीम टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
एक सीजन बाद ही मिली कप्तानी
ईशान किशन पिछले साल SRH से जुड़े थे। उन्हें IPL 2025 के ऑक्शन में 11.40 करोड़ रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा था। सिर्फ एक सीजन खेलने के बाद ही उन्हें कप्तानी सौंप दी गई है, जो उनके बढ़ते कद को दर्शाता है। ईशान SRH के 11वें कप्तान बनेंगे और वह टीम की कप्तानी करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी हैं। इससे पहले टीम की कमान कुमार संगकारा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन जैसे दिग्गज संभाल चुके हैं।
2013 से शुरू हुआ कप्तानों का सफर
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2013 में डेब्यू किया था और तब से अब तक टीम कई कप्तानों को देख चुकी है। पहले सीजन में कुमार संगकारा और कैमरन व्हाइट ने कप्तानी की थी। इसके बाद शिखर धवन ने 2013-14 में टीम का नेतृत्व किया, जबकि डैरेन सैमी ने 2014 में कुछ मैचों में कप्तानी की।
सम्बंधित ख़बरें
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
डेविड वॉर्नर रहे सबसे सफल कप्तान
SRH को असली सफलता IPL 2015 के बाद मिली जब डेविड वॉर्नर ने कप्तानी संभाली। उनकी अगुवाई में टीम ने IPL 2016 का खिताब जीता और इतिहास रच दिया। वॉर्नर ने 2015 से 2021 तक लंबे समय तक टीम की कप्तानी की। इसके बाद केन विलियमसन ने 2018 से 2022 तक टीम की कमान संभाली। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडेय और एडन मार्करम ने भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई। IPL 2024 से टीम की कमान पैट कमिंस को सौंपी गई थी।
चोट के कारण बदला कप्तान
दरअसल, पैट कमिंस चोट के चलते IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम ने अस्थायी तौर पर ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। यह उनके लिए खुद को लीडर के रूप में साबित करने का बड़ा मौका होगा।
ये भी पढ़ें: काव्या मारन के बचाव में आए ललित मोदी, अबरार अहमद को लेकर हो रही थी ट्रोलिंग, कहा- मुझे कॉल करो फिर…
टीम ने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि कमिंस के फिट होने तक ईशान कप्तान और अभिषेक उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ईशान अपनी कप्तानी में टीम को कैसी शुरुआत दिलाते हैं।
Sunrisers hyderabad new captain ishan kishan appointed pat cummins injury full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














