-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Rcb Home Matches Chinnaswamy Ksca President Statement
IPL 2026 में चिन्नास्वामी में होंगे मैच? KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा- अब RCB की पाले में है गेंद
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Venkatesh Prasad: आईपीएल 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर घरेलू मैचों की मेजबानी को लेकर केएससीए अध्यक्ष ने कहा कि अब फैसला पूरी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेना है।

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
KSCA President Venkatesh Prasad: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बुधवार को साफ किया कि आईपीएल 2026 के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू मुकाबले आयोजित करने की पूरी जिम्मेदारी अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पर है।
वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए सशर्त अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ लगातार बातचीत के बाद यह मंजूरी मिली है और उम्मीद जताई कि जल्द ही बिना शर्त अनुमति भी मिल जाएगी।
भगदड़ की घटना के बाद से बंद पड़ा है स्टेडियम
गौरतलब है कि चार जून को आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी भी तरह का क्रिकेट आयोजन नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
गेंद अब आरसीबी के पाले में
चुनिंदा मीडिया से बातचीत में वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि अब फैसला आरसीबी को करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद फ्रेंचाइजी अपने सभी सात घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी। प्रसाद ने कहा, “सरकार से हमें सशर्त अनुमति मिल चुकी है। अब आरसीबी को आगे आकर सरकार से संवाद करना होगा ताकि मैचों का आयोजन सुचारू रूप से हो सके। अभी तक बातचीत एकतरफा रही है।”
दूसरे शहरों में मैच कराने पर चल रही है चर्चा
प्रसाद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब खबरें हैं कि आरसीबी अपने घरेलू मैच मुंबई, पुणे या रायपुर में आयोजित कराने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम को फिर से क्रिकेट गतिविधियों का केंद्र बनाना सभी के हित में है।
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने
केएससीए अध्यक्ष ने आरसीबी प्रबंधन से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि बेंगलुरु के प्रशंसक फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही टीम के साथ खड़े रहे हैं और अब टीम की जिम्मेदारी है कि वह अपने शहर और फैंस के साथ मजबूती से खड़ी रहे। उन्होंने कहा, “आरसीबी आज जिस मुकाम पर है, उसमें बेंगलुरु और यहां के दर्शकों की बड़ी भूमिका रही है। यहां वापस आकर खेलना उनकी जिम्मेदारी है।”
Ipl 2026 rcb home matches chinnaswamy ksca president statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














