-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Venkatesh Prasad New Ksca President Election Result Latest Update
पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्नाटक क्रिकेट संघ में चुने गए अध्यक्ष
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Venkatesh Prasad: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) का नया अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को हुई एजीएम मीटिंग में हुए चुनावों में यह फैसला सामने आया।

वेंकटेश प्रसाद (फोटो- सोशल मीडिया)
KSCA President Venkatesh Prasad: कर्नाटक क्रिकेट में नए नेतृत्व का आगाज़ हो गया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को रविवार (7 दिसंबर) को हुए चुनाव में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रसाद ने टीम गेम चेंजर्स की ओर से चुनाव लड़ते हुए ब्रजेश पटेल समर्थित केएन शांत कुमार को कड़ी टक्कर में मात दी। क्रिकेट प्रशासन में उनकी यह एंट्री कर्नाटक क्रिकेट के लिए एक नए और मजबूत अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
प्रसाद पैनल की बड़ी जीत
अध्यक्ष पद के साथ-साथ प्रसाद के पैनल ने KSCA के दो और अहम पदों पर जीत दर्ज की। उनके पैनल के सदस्य संतोष मेनन सचिव चुने गए, जबकि सुजीत सोमा सुंदर को उपाध्यक्ष का पद मिला। इस तरह पूरा शीर्ष नेतृत्व प्रसाद की टीम के हाथों में चला गया है। चुनाव अभियान के दौरान इस पैनल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी और खिलाड़ियों व फैंस के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। अब जीत के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि स्टेडियम में बड़ी घटनाओं के बाद मुख्यधारा क्रिकेट लंबे समय से बंद है।
Former India fast bowler Venkatesh Prasad has been elected as the new President of the Karnataka State Cricket Association (KSCA). Former India cricketer Sujith Somasundar has been elected as the new KSCA Vice-President, while Santosh Menon is the new Secretary in the elections… pic.twitter.com/thFpLJllvH — IANS (@ians_india) December 7, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी पर फोकस
प्रसाद की टीम ने अपने मेनिफेस्टो में सबसे ज्यादा जोर चिन्नास्वामी स्टेडियम को फिर से बड़े मैचों के लिए तैयार करने पर दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के बाद हुई भगदड़ में कई लोगों की जान जाने और कई घायल होने के बाद से यहां कोई बड़ा मैच नहीं हुआ है। सुरक्षा कारणों से महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के कुछ मैच भी बाद में नवी मुंबई शिफ्ट कर दिए गए थे। ऐसे में नए नेतृत्व से फैंस को उम्मीद है कि स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी जल्द होगी।
डीके शिवकुमार ने दिया भरोसा
चुनाव के दिन कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KSCA के लाइफ मेंबर डीके शिवकुमार भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि आईपीएल मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि “यह बेंगलुरु और कर्नाटक की प्रतिष्ठा का सवाल है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आईपीएल मैच यहीं आयोजित हों और ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।” उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो एक नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया जाएगा, ताकि राज्य की क्रिकेट विरासत और मजबूत हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
ये भी पढ़ें: हार के बाद भी बड़बोलापन जारी…ब्रिस्बेन टेस्ट में हारने के बाद ब्रैंडन मैकुलम ने अब बनाया नया बहाना
वेंकटेश प्रसाद की जीत से कर्नाटक क्रिकेट संघ में नई ऊर्जा और नए विज़न की उम्मीदें बढ़ गई हैं। प्रसाद ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वे प्रशासनिक मजबूती, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के विकास पर जोर देंगे। उनके नेतृत्व में चिन्नास्वामी की रौनक लौटने और क्रिकेट गतिविधियों के फिर से तेज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
Venkatesh prasad new ksca president election result latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














